Manoj Mukund Naravane-Karambir Singh-bipin rawat-Rakesh Kumar Singh Bhadauria
- फोटो : ANI
देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के दो दिवसीय सम्मेलन को कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। सैन्य सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एकीकृत कमांडर अधिवेशन (यूसीसी) 22 से 23 अप्रैल तक आयोजित किया जाना था।
सूत्रों के मुताबिक इस सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुख भाग लेने वाले थे और भारत की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने वाले थे।
यूसीसी में पाकिस्तान और चीन से लगी देश की सीमाओं पर सुरक्षा चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श की योजना थी। सूत्रों ने बताया कि सम्मेलन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।