फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइफलाइन उड़ान ने कुल तीन लाख किमी हवाई दूरी तय कर पहुंचाई 500 टन चिकित्सा सामग्री

Mon, 20 Apr 2020 08:01 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Lifeline Udan flights - फोटो : Twitter
विज्ञापन

लाइफलाइन उड़ान ने लगभग 507.85 टन आवश्यक चिकित्सा कार्गो के परिवहन के लिए तीन लाख किलोमीटर हवाई दूरी तय की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन


एयर इंडिया, अलायंस एयर, आईएएफ और निजी वाहकों द्वारा लाइफलाइन उडान के तहत 301 उड़ानें संचालित की गई हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा संचालित की जाने वाली लाइफलाइन उड़ान के तहत देश के दूरदराज के हिस्सों में आवश्यक चिकित्सा कार्गो को पहुंचाया गया है। 

पवन हंस लिमिटेड सहित हेलीकॉप्टर सेवाएं महत्वपूर्ण चिकित्सा कार्गो और रोगियों को परिवहन के लिए जम्मू कश्मीर, लद्दाख, देश के द्वीपों और उत्तर पूर्व क्षेत्र में परिचालन कर रही है। बताया गया है कि 19 अप्रैल 2020 तक पवन हंस ने 6537 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 1.90 टन माल ढोया है। 
विज्ञापन


लाइफलाइन उड़ान के कार्गों में एंजाइम, चिकित्सा उपकरण, परीक्षण किट, पीपीई, मास्क, दस्ताने जैसे चिकित्सा सामग्री शामिल है। इन सभी चीजों को विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें