फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशरत जहां के मिले दोनों लापता बच्चे, पूर्व पति ले गया था अपने साथ

Fri, 01 Sep 2017 05:07 AM IST
कोलकाता, ब्यूरो
विज्ञापन
इशरत जहां
विज्ञापन
एक साथ तीन तलाक मामले की एक याचिकाकर्ता इशरत जहां के दोनों बच्चे बृहस्पतिवार की सुबह लापता हो गए थे जिसके बाद पुलिस ने उन्हें इशरत जहां के पूर्व पति के पास से बरामद किया।
विज्ञापन


Read Also: तीन तलाक को चुनौती देने वाली इशरत जहां के दो बच्चे लापता, मामला दर्ज

दरअसल बच्चों को लेकर उनका पूर्व पति अपने एक रिश्तेदार के घर चला गया था। उन्होंने इससे पहले धमकियां मिलने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक पत्र भेज कर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। जिसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह उन्होंने हावड़ा जिले के गोलाबाड़ी थाने में अपने बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने देर रात बताया कि इशरत के दोनों लापता बच्चे मिल गए हैं। उन दोनों को उसका पूर्व पति अपने साथ ले गया था। वे किसी रिश्तेदार के घर थे। तीन तलाक मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री को भेजे अपने पत्र में इशरत ने कहा था कि उनको पड़ोसियों और ससुराल वालों से धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन


लिहाजा उनको और बच्चों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इशरत के पति ने वर्ष 2014 में दुबई से फोन पर ही उनको तलाक दे दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने 22 अगस्त के अपने फैसले में एक साथ तीन तलाक की प्रथा पर रोक लगा दी थी।

Read Also: तीन तलाक पर फैसले के बाद इशरत जहां को मिल रही धमकियां, ममता बनर्जी से की सुरक्षा की मांग

तलाक के बाद इशरत का पति चारों बच्चों को अपने साथ बिहार ले गया था जहां वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता है। बाद में 13 साल की बेटी और सात साल का बेटा इशरत के पास लौट आए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें