फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलंबो में सचिन की जर्सी पहने नजर आया ये खिलाड़ी!

Fri, 01 Sep 2017 02:46 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे तकरीबन चार साल हो गए हैं। लेकिन कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए चौथे वनडे में उनकी याद एक बार फिर ताजा हो गई। सचिन के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया के किसी खिलाड़ी ने उनकी 10 नंबर की जर्सी पहनने की कोशिश नहीं की। लेकिन कोलंबो में अपने अपने वनडे करियर का आगाज करने वाले तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर 10 नंबर की जर्सी पहने नजर आए। 
विज्ञापन


इसके बाद तो यह बात हर जगह चर्चा का विषय बन गई। कॉमेंट्री कर रहे अजय जडेजा ने भी सचिन की 10 नंबर की जर्सी का जिक्र किया और सचिन के साथ शार्दुल से जुड़ा एक किस्सा भी साझा कर डाला। वानखेड़े स्टेडियम में सचिन एक बार इंटरव्यू दे रहे थे। नेट पर गेंदबाजी कर रहे शार्दुल लगातार नो बॉल फेंक रहे थे। ऐसे में सचिन ने इंटरव्यू बीच में छोड़कर शार्दुल की डांट लगाई और उन्हें सही तरह गेंदबाजी करने की नसीहत दी। 

 चौथे वनडे में शार्दुल ने भारत के लिए मैच में गेंदबाजी की शुरुआत की और अपने दूसरे ही ओवर में निरोशन डिकवेला को धोनी के हाथों कैच कराकर वनडे करियर का पहला विकेट हासिल किया। 
विज्ञापन


शार्दुल पिछसे एक साल से टीम इंडिया में शामिल होते रहे हैं लेकिन उन्हें अंतिम एकादश में शामिल होने का मौका नहीं मिला था। आईपीएल में पुणे सुपरजायंट के लिए खेलते हुए शार्दुल ने पिछले सीजन में 12 मैचों में 11 विकेट हासिल किए थे। 
विज्ञापन


इससे पहले शार्दुल ठाकुर को मैच से पहले कोच रवि शास्त्री ने डेब्यू कैप दी। वह भारत  के लिए वनडे क्रिकेट खेलने वाले 218वें खिलाड़ी हैं। 
  Proud moment for young @imShard as he receives his ODI cap from @RaviShastriOfc #SLvIND pic.twitter.com/KJdJ88IUu7 — BCCI (@BCCI) August 31, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें