फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल के कन्नूर में दुर्घटना के बाद ऑटोरिक्शा में लगी आग, दो लोग जिंदा जले

Sat, 14 Oct 2023 01:22 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर

सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद जब तक लोग कुछ सोचते, उससे पहले ही सीएनजी सिलेंडर से लगी आग ने ऑटोरिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया था। इस वजह से वहां मौजूद लोग बचाने के लिए ऑटोरिक्शा के पास नहीं जा पा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कथिरूर में सीएनजी से चलने वाला ऑटोरिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद उसमें आग लग गई और दो लोग जिंदा जल गए। पुलिस के मुताबिक, यह घटना रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। हादसे में ड्राइवर अभिलाष (37) और उसके दोस्त शैजेश (36) की जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऑटोरिक्शा एक निजी बस से टकरा गया और आग लगने से पहले पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद जब तक लोग कुछ सोचते, उससे पहले ही सीएनजी सिलेंडर से लगी आग ने ऑटोरिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया था। इस वजह से वहां मौजूद लोग बचाने के लिए ऑटोरिक्शा के पास नहीं जा पा रहे थे। बाद में दमकलकर्मियों ने आग बुझाई और शवों को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया।

पर्यावरणविद टी. शोभींद्रन का दिल का दौरा पड़ने से निधन
पर्यावरणविद और प्रोफेसर टी. शोभींद्रन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। परिजनों ने शुक्रवार को बताया कि शोभींद्रन को बेचैनी की शिकायत के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शोभींद्रन (76) को बृहस्पतिवार रात को दिल का दौरा पड़ा था। उन्होंने 98 एकड़ की बंजर पहाड़ी को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से हजारों छात्रों को पौधेरापण के लिए प्रेरित किया।

पश्चिम बंगाल में कोयला खदान ढहने से तीन लोगों की मौत, 10 लापता
बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में अवैध खनन के दौरान एक कोयला खदान ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने शुक्रवार बताया कि घटना रानीगंज थाना क्षेत्र के एगरा ग्राम पंचायत में ईस्टर्न कोल फील्ड्स लि. (ईसीएल) की नारायणकुरी खदान से 25-30 लोगों के अवैध रूप से कोयला निकालते समय हुआ।  

फिल्म निर्माता पीवी गंगाधरन का 80 वर्ष की उम्र में निधन
मशहूर फिल्म निर्माता पीवी गंगाधरन का शुक्रवार सुबह कोझिकोड में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। गंगाधरन के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। गंगाधरन ‘गृहलक्ष्मी प्रोडक्शंस’ के संस्थापक थे। उन्होंने ओरु वडक्कन वीरगाथा, अंगाड़ी, एकलव्यन और अच्विंते अम्मा’ जैसी कई फिल्में बनाई। वह वैश्विक संगठन फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार सच्चिदानंद मूर्ति का 68 वर्ष की उम्र में निधन
वरिष्ठ पत्रकार केएस सच्चिदानंद मूर्ति का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। उनके फेफड़ों का प्रत्यारोपण हुआ था और पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे। मूर्ति द वीक पत्रिका व मलयाला मनोरमा दैनिक के संपादक रह चुके थे। मूर्ति का परिवार मूल रूप से कर्नाटक में कोलार जिले के अष्टग्राम गांव से है। पत्रिका की वेबसाइट के अनुसार, मूर्ति ने नवंबर 1982 में द वीक में बंगलूरू संवाददाता के रूप में काम शुरू किया था और सितंबर 2022 में अपनी सेवानिवृत्ति तक वह मलयाला मनोरमा समूह के साथ रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें