फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad: बुर्का पहनी दो महिलाओं ने देवी मंदिर में मूर्ति खंडित करने का किया प्रयास, पुलिस ने की जांच शुरू

Tue, 27 Sep 2022 11:08 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

दोनों महिलाओं को पहली बार एक चर्च के बाहर देखा गया, जहां उन्होंने बाहर रखी वर्जिन मैरी की एक मूर्ति को तोड़ने की कोशिश की। इन्हेंने दुर्गा मंदिर जाकर भी मूर्ति को ख्ंडित करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद के खैरताबाद इलाके में मंगलवार को दुर्गा मंदिर में एक मूर्ति को खंडित करने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो बुर्का पहनी महिला मंदिर में पहुंची थी। जहां उन्होंने मूर्ति को तोड़ने का प्रयास किया। इन महिलाओं पर चर्च में जाने का आरोप है। मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़ की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस के अनुसार दोनों महिलाओं को पहली बार एक चर्च के बाहर देखा गया, जहां उन्होंने बाहर रखी वर्जिन मैरी की एक मूर्ति को तोड़ने की कोशिश की। उसके बाद दोनों एक दुर्गा मंदिर में पहुंची। यह दुर्गा मंदिर चर्च से कुछ ही दूरी पर है। मंदिर में नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आरोप है कि यहां उन्होंने दुर्गा की मूर्ति को तोड़ने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं की हरकत के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। पीएफआइ के साथ महिलाओं के संबंध की भी पुलिस जांच कर रही है। हैदराबाद पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि 22-23 साल की उम्र की ये महिलाएं जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं।

नामपल्ली विधायक जेएच मेराज ने कहा कि 2 बुर्का पहने महिलाओं ने  देवी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। इन्होंने चर्च में भी जाकर मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। यहां तक की ये दोनों हनुमान मंदिर भी गई। उन्होंने कहा कि दोनों को पुलिस को सौंपते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। डीसीपी सेंट्रल जोन ने बताया कि ये महिलाएं पास में ही रहती है और ये मानिसक रूप से बीमार बताई जा रही है। आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें