फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान की गोलीबारी में दो जवान शहीद, महबूबा बोलीं- बातचीत से ही रुकेगा खूनी खेल

Sun, 03 Jun 2018 12:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पाकिस्तान द्वारा दागे गए मोर्टार
विज्ञापन

पाकिस्तान ने एक बार फिर से युद्ध विराम का उल्लंघन किया है। देर रात करीब सवा एक बजे पाकिस्तान ने जम्मू- कश्मीर के अखनूर में गोलीबारी की और मोर्टार दागे। इस गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं। भारतीय सुरक्षाबल भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमारेखा पर लगातार 80 एमएम के मोर्टार दागे जा रहे हैं। पाक फायरिंग में सीमावर्ती रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


पाक द्वारा की गई फायरिंग और मोर्टार दागे जाने पर जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स (डीजीएमओ) की मुलाकात के बाद ऐसा हुआ। सीमा की दोनों तरफ के लोग मर रहे हैं। डीजीएमओ को दोबारा बातचीत करनी चाहिए। इस खूनी खेल का अंत होना चाहिए।'

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान अखनूर सेक्टर के परगवाल बाजार को निशाना बनाकर गोलाबारी कर रहा है। जिसमें 25 वर्षीय सुलक्षना देवी, 40 वर्षीय बंसीलाल और 22 वर्षीय बलविंदर सिंह घायल हो गए हैं। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि शनिवार को भी आतंकियों ने श्रीनगर शहर के फतेहकदल इलाके में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला किया था। शुक्रवार को पत्थरबाजी के दौरान घायल युवक कैसर भट की मौत के बाद शनिवार को हिंसा भड़कने पर फतेहकदल इलाके में भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन


शनिवार शाम को आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड दागा गया था। इसके फटने से तीन जवान व एक महिला घायल हो गई थीं। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया था जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच शुरू कर चुकी है। इसके बाद दूसरी घटना लाल चौक इलाके की बडशाह ब्रिज इलाके में घटित हुई। यहां आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया था। इसमें एक जवान समेत दो लोगों के मामूली रूप से घायल होने की सूचना है।

29 मई को भारत और पाकिस्तान की सेना के डीजीएमओ इस बात पर सहमत हुए थे कि वह 2003 के सीजफायर समझौते का पूरी तरह से पालन करेंगे। इस सहमति के बाद अमेरिका सहित चीन ने इस फैसले का स्वागत किया था। मगर लगता है कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आना चाहता है इसी वजह से उसने बीती रात फिर फायरिंग शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें