फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे: तीन नाबालिग बच्चों के उत्पीड़न के मामले में दो गिरफ्तार, वायरल हुआ था वीडियो

Sun, 09 May 2021 10:22 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

तीन नाबालिग बच्चों के उत्पीड़न के मामले में पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में 17 लोगों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन नाबालिग बच्चों के उत्पीड़न के मामले में पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस ने शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस इस मामले में 17 लोगों की तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि एक चोरी के मामले में शक के चलते इन बच्चों का उत्पीड़न किया गया था। पिंपरी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर भोजराज मिसाल ने बताया कि हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह मामला करीब दो से तीन महीने पुराना है और जांच जारी है।

विज्ञापन


इस घटना का एक वीडियो भी वायरस हुआ था। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों की पहचान कपिल ताक और विजय चवान के रूप में हुई है। दोनों ही पिंपरी इलाके के रहने वाले हैं। घटना के वीडियो में सामने आया था कि तीनों नाबालिगों को नग्न कर उनके यौनांगों को चोट पहुंचाई गई थी, उनका उत्पीड़न किया गया था और उनपर कुत्ते छोड़ दिए गए थे। मामले में एक और व्यक्ति आरोपी है, जो पहले हत्या का आरोपी रह चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें