फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर एशिया के दो अधिकारी निलंबित, पूर्व पायलट ने कंपनी पर लगाया था गंभीर आरोप

Wed, 12 Aug 2020 02:35 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Air India - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सुरक्षा उल्लंघन के मामले में एयर एशिया इंडिया के दो वरिष्ठ अधिकारियों को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। डीजीसीए ने करीब एक हफ्ते पहले एयर एशिया के दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।डीजीसीए के अधिकारी ने कहा, हमने एयर एशिया के परिचालन प्रमुख मनीष उप्पल और उड़ान सुरक्षा प्रमुख मुकेश नेमा को इस साल जून में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अब उन्हें तीन महीने के लिए निलंबित करने का निर्णय लिया गया है। एयर एशिया ने अपने अधिकारियों के निलंबन पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन


एयर एशिया के एक पूर्व पायलट और मशहूर यूट्यूबर कैप्टन गौरव तनेजा ने 14 जून को सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, एक विमान के सुरक्षित संचालन और उसके यात्रियों के लिए आवाज उठाने के कारण मुझे निलंबित कर दिया गया है।

एयरलाइन अपने पायलटों से ईंधन बचाने के लिए 98 प्रतिशत लैंडिंग ‘फ्लैप 3’ मोड में करने को कहती है। ऐसा न करने पर एयरलाइन इसे अपनी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का उल्लंघन मानती है। जबकि यह यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा है। डीजीसीए ने कैप्टन तनेजा के ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें