फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविशंकर प्रसाद ने दिया गलत आंकड़ा, लोग बोले-गांजा बेचना वैध हो गया क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार, 8 जनवरी को एक ट्वीट कर ऑनलाइन राष्ट्रीय कृषि बाजार से जुड़ा एक आंकड़ा जारी किया, जिसके बाद से ही वह सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर लोग इन आंकड़ों का हवाला दे रविशंकर प्रसाद को ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर कहा, 'क्या आप जानते हैं कि हमारे देश के किसान अपने उत्पादों को ऑनलाइन मंडी के जरिए बेच कर मुनाफा कमा रहे हैं।' इसके साथ ही उन्होंने एक फोटो भी ट्वीटर पर डाला, जिसमें बताया गया कि किसानों ने ऑनलाइन राष्ट्रीय कृषि बाजार के जरिए 1.13 लाख टन के कृषि उत्पाद बेचे, जिसकी कीमत करीब 6.13 लाख करोड़ है।


इन आकड़ों के जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी खिंचाई करने लगे। सोशल मीडिया पर लोग बता रहे हैं कि अगर 6.13 लाख करोड़ को 1.13 लाख टन से भाग देकर 1 किलो का दाम निकाला जाए तो यह करीब 54,327 रुपए प्रतिकिलो आ रहा हैं। लोग पूछ रहें हैं कि वह कौन सा कृषि उत्पाद है जो 54 हजार रुपए किलो बिक रहा है?
विज्ञापन

 
विज्ञापन

'यह तो जुमला है'

- फोटो : PTI
ट्विटर यूजर प्रतीक सिन्हा ने लिखा है कि, क्या आप का गणित सही काम नहीं कर रहा है। क्या किसानों की फसल अब 54 हजार रुपए किलो में बिक रही है। यह तो जुमला है।
  Dear @rsprasad, the math doesn't quite add up. Did the farmers sell crops for Rs 54000+/kg on an average? Jumla, hai jumla.

[via @Vidyut] pic.twitter.com/LPrBa8cwFQ — Pratik Sinha (@free_thinker) January 8, 2017

ट्वीटर यूजर विद्युत ने लिखा है, 'एक किलो अनाज 54,247 रुपए किलो। क्या अब सरकार ने गांजा, अफीम बेचना वैध कर दिया है। आप क्या बेच रहें हैं? 6.13 lakh crore/1.13 lakh tonnes is Rs.54247.78/kg. Is selling ganja on sarkari platforms legal now? Opium? What are you selling? #GanjaMax https://t.co/nAQVAjCiIo — Vidyut (@Vidyut) January 8, 2017

वहीं ट्विटर यूजर आदित्य ने लिखा, 'कितने जुमले बोलेंगे आप लोग, थोड़ा कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना सीख लीजिए।'

इस बीच रविशंकर प्रसाद ने सोशल मीडिया पर हो रही खिंचाई के बाद अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। लेकिन अभी भी कुछ लोग उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट लगा कर रविशंकर प्रसाद की खिंचाईं कर रहें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें