फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैपिटल बिल्डिंग पर हमले में दिखा तिरंगा, आमने-सामने आए वरुण गांधी और शशि थरूर

Fri, 08 Jan 2021 01:53 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कैपिटल बिल्डिंग में हुई हिंसा के दौरान तिरंगा लहराने को लेकर वरुण गांधी और शशि थरूर आमने-सामने - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में कैपिटल बिल्डिंग में हुई हिंसा के दौरान भारतीय तिरंगे का लहराना सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। तिरंगे के उस भीड़ में लहराने से भारत के सोशल मीडिया में एक तूफान सा आ गया है और देश की दो बड़ी पार्टियों के बड़े नेता इस मुद्दे पर आपस में भिड़ गए हैं।

विज्ञापन


जैसे ही भारतीय तिरंगे की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, वही भारत में इसको लेकर खलबली मच गई। भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सांसद वरुण गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के बीच इस मुद्दे को लेकर ट्विटर वॉर छिड़ गया। 

वरुण गांधी ने आरोप लगाया है कि झंडा लहराने वाला शख्स शशि थरूर का जानकार है, इस पर उन्होंने पलटवार किया है। दरअसल, गुरुवार को वरुण गांधी ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि वहां भारतीय झंडा क्यों है? यह एक ऐसी लड़ाई है, जिसका भारत कभी भी हिस्सा नहीं बनना चाहता है।
विज्ञापन




इस पर शशि थरूर ने जवाब देते हुए लिखा कि कुछ भारतीय भी डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों की मानसिकता वाले ही हैं, जो तिरंगे को सम्मान की बजाए एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करते हैं और उनसे मेल नहीं खाता उसे देशद्रोही करार देते हैं। वहां पर दिखा झंडा हम सभी के लिए चेतावनी है।


इस पर वरुण गांधी ने पलटवार करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बताया गया कि जो शख्स ट्रंप के समर्थकों की हिंसा में तिरंगा लहरा रहा था, वो शशि थरूर की पहचान वाला ही था। हालांकि शशि ने थरूर ने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि ये वही हैं जो इस कृत्य का समर्थन नहीं करते हैं, अगर आपके जानने वाला कुछ ऐसा भी करता है, तो क्या आप उसकी जिम्मेदारी लेंगे।
 

बता दें कि सिर्फ वरुणा गांधी और शशि थरूर ही नहीं बल्कि कई अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने अमेरिकी हिंसा में तिरंगा दिखने को लेकर चिंता जाहिर की है और इसे गलत बताया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें