फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Draupadi Murmu: ट्विटर यूजर निक्स ने रचा इतिहास, द्रोपदी मुर्मू समेत लगातार तीसरी बार सही निकली भविष्यवाणी

Wed, 22 Jun 2022 10:59 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

निक्स ने 9 जून 2022 को द्रौपदी मुर्मू को लेकर भविष्यवाणी की थी। निक्स ने कहा था कि वह एक शिक्षित महिला और अनुभवी आदिवासी नेता हैं। वह आरएसएस की पृष्ठभूमि से भी हैं।
विज्ञापन
एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्विटर के यूजर निक्स की भारत के बारे में लगातार तीसरी भविष्यवाणी सटीक निकली है। द्रोपदी मुर्मू को एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाए जाने लेकर उन्होंने हाल ही में अनुमान जताया था। 

विज्ञापन

निक्स ने 9 जून 2022 को द्रौपदी मुर्मू को लेकर भविष्यवाणी की थी। निक्स ने कहा था कि वह एक शिक्षित महिला और अनुभवी आदिवासी नेता हैं। वह आरएसएस की पृष्ठभूमि से भी हैं।

इंटरनेट पर अमर हो गए...
9 जून के ट्वीट के बाद निक्स ने 13 जून को ट्वीट किया था कि कैसे वह तीसरी भविष्यवाणी कर इंटरनेट पर मौत की कगार पर पहुंच गए थे। हालांकि, उनकी दो भविष्यवाणियां सच हो चुकी थीं और राजग के राष्ट्रपति प्रत्याशी को लेकर उनकी तीसरी भविष्यवाणी भी यदि सच हुई तो वह इंटरनेट पर अमरता से कम नहीं होगी। जल्दी करो मोदीजी, यह एलान कर डालो।'
विज्ञापन


भारत के आगामी राष्ट्रपति चुनाव में राजग की ओर से द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाया गया है। मंगलवार को उनके नाम के एलान से ठीक पहले विपक्ष ने पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। राजग किस राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाएगा, इसे लेकर कयासबाजी पहले से जारी थी। मूर्मू का भी नाम चर्चा में था, लेकिन निक्स ने पहले ही ट्वीट कर दिया था कि द्रौपदी मुर्मू एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी होंगी। 

 


पहले निक्स की ये दो भविष्यवाणियां सच निकलीं

ट्विटर यूजर निक्स ने 27 अगस्त 2018 को भविष्यवाणी की थी कि नीरज चोपड़ा ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाएंगे और हमारा नाम रोशन करेंगे। निक्स ने अपने फेसबुक पेज पर चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने से तीन साल पहले यह अनुमान जाहिर किया था। आखिरकार उनकी भविष्यवाणी सही निकली और अगस्त 2021 में नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा था।


नीरज चोपड़ा के पहले निक्स ने 2 फरवरी 2016 को भविष्यवाणी की थी कि बिहार के तत्कालीन राज्यपाल रामनाथ कोविंद एनडीए के राष्ट्रपति प्रत्याशी होंगे।  उनकी यह भविष्यवाणी भी सच निकली थी। 

विज्ञापन


 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें