कांग्रेस के महासचिव शकील अहमद ने अर्जेंटीना के स्टार खिलाडी लियोनेल मेसी के अचानक रिटायरमेंट पर ट्वीट किया। लेकिन उन्हें शायद ही इसका अंदाजा होगा कि उनके ट्वीट्स का लोग इतना मजाक उडाएँगे।
कोपा अमेरिका कप के फाइनल में एक बार फिर अर्जेंटीना की टीम पेनल्टी शूटआउट में हार गई और पेनल्टी शूटआउट में मेसी ने गोल मिस कर दिया।
इसके बाद ही मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की। मेसी के अचानक संन्यास पर शकील अहमद ने ट्वीट किया- अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से मेसी का अचानक संन्यास खेल का बडा नुकसान है।
उन्हें अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए। बस फिर क्या था। लोग शकील अहमद की टिप्पणी पर चुटकी लेने लगे।