फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twitter: मस्क के साथ 44 अरब डॉलर की डील पर शेयरधारकों की मुहर, इसी समझौते के खिलाफ कोर्ट गए हैं मस्क

Wed, 14 Sep 2022 06:00 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

ट्विटर इंक के शेयर धारकों ने मंगलवार एलन मस्क द्वारा 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर की खरीद को मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन
एलन मस्क और ट्विटर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्विटर इंक के शेयर धारकों ने मंगलवार को टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर की डील को मंजूरी दे दी। बीते कुछ दिनों से मस्क इस डील को रद्द करने की कोशिशों में लगे थे। 
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को ट्विटर ने कहा था कि काउंटिंग से पता चलता है कि शेयरधारकों ने 44 बिलियन डॉलर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खरीदने के लिए एलन मस्क की बोली का समर्थन किया, भले ही वह अनुबंध को तोड़ने की कोशिश कर रहे हों। 

शेयर धारकों की एक बैठक के दौरान ही टैली आई, जो कुछ मिनटों तक ही चली, जिसमें अधिकांश वोट ऑनलाइन डाले गए थे। ट्विटर ने मस्क पर सौदा पूरा करने के लिए मुकदमा किया है और इसकी सुनवाई अक्टूबर के लिए निर्धारित है। 
विज्ञापन


दुनिया के सबसे अमीर शख्स मस्क ने दो दिन पहले रविवार को कहा था कि ट्विटर की ओर से व्हिसल ब्लोअर को किया गया पेमेंट इस डील से पीछे हटने की एक बड़ी वजह है। इस डील को तोड़ने का एलान करते हुए कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा था कि कंपनी की ओर से स्पैम अकाउंट या फेक अकाउंट्स की सही संख्या नहीं बताई गई, जिसके कारण वे डील को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन


मस्क के डील से पीछे हटने के बाद ट्विटर मैनेजमेंट ने उनके खिलाफ डेलावेयर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें