फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2018: विधानसभा चुनावों को लेकर किए गए 12 लाख ट्वीट

Mon, 12 Nov 2018 02:55 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
twitter
विज्ञापन
सोशल मीडिया साइट ट्विटर ने कहा कि उसने पिछले मात्र एक सप्ताह में ही आगामी विधानसभा चुनावों से संबंधित 12 लाख ट्वीट रिकार्ड किए हैं। उल्लेखनीय है कि देश में पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मिजोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना की विधानसभाओं के लिये मतदान अगले कुछ दिन में शुरू होने वाला है।

ट्विटर ने जारी एक वक्तव्य में कहा है कि उसने इन राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी बातचीत को दिखाने के लिये एक विशेष इमोजी शुरू किया है। सोशल मीडिया साइट ने कहा है कि सार्वजनिक चर्चा में अपनी बात रखने के लिये नागरिकों को समर्थन देने के वास्ते उसने कई पहलें की हैं। मतदान होने तक नागरिकों को सीधे राजनीतिक नेताओं और उम्मीदवारों के साथ जोड़ने के लिये प्लेटफॉर्म पर अनेक पहलें की गई हैं। 

विज्ञापन


ट्विटर ने कहा है कि अब से लेकर 23 दिसंबर 2018 तक नागिरक एक विशेष ट्विटर #AssemblyElections2018 इमोजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें राज्यों के लिये अलग हैशटैग भी रखा गया है ताकि नागरिक अपने राज्य को लेकर चल रही परिचर्चा में भाग ले सकें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें