फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर के सीईओ के टैटू को देख मुस्कुराए राहुल गांधी , फेक न्यूज पर की भी बात

Mon, 12 Nov 2018 02:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी मिले जैक डोरसे से - फोटो : राहुल गांधी @twitter
विज्ञापन
ट्विटर के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोरसे इनदिनों भारत दौरे पर हैं। पहली बार भारत आए डोरसे काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर भारत आने की बात शेयर करते हुए लिखा कि वर्षों से भारत आने की तमन्ना थी जो आज पूरी हो गई है।
विज्ञापन


जाहिर है उनके इस दौरे पर कई कार्यक्रम भी हैं। सोमवार को डोरसे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर डोरसे से हुई मुलाकात की कुछ फोटोग्राफ्स साझा की है। इस फोटो में डोरसे राहुल को अपने हाथ में बने टैटू दिखा रहे हैं। राहुल भी उन्हें बहुत उत्सुकता से देखते दिखाई दे रहे हैं। 

राहुल ने डोरसे के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि इस मुलाकात में ‘फेक न्यूज’ की समस्या से निपटने के संदर्भ में बहुत सारी बातें हुईं। गांधी के मुताबिक चर्चित माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफार्म के सीईओ ने ‘फेक न्यूज’ से निपटने के लिए ट्विटर द्वारा उठाए जा रहे कुछ कदमों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन


डोरसे से मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, ‘ट्विटर के सह-संस्थापक एवं सीईओ जैक डोरसे से आज सुबह बातचीत हुई। ट्विटर वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक प्रभावशाली संवाद मंच के रूप में उभरा है।’ 

उन्होंने कहा, ‘जैक ने संवाद को सार्थक बनाने और फेक न्यूज की समस्या से निपटने के लिए उठाए जा रहे कुछ कदमों के बारे में बताया।’ डोरसे की योजना दिल्ली के बाद जयपुर जाने की भी है। डोरसे राहुल से मिलने के बाद में आईआईटी दिल्ली जाने की भी योजना है, जहां वे एक टाउनहॉल को संबोधित करेंगे।

 भारत पहुंचते ही दोरजी ने उत्साहित होकर ट्वीट किया और लिखा, 'कई साल के इंतजार के बाद मैं आज भारत में हूं।  भारत पहुंचते ही डोरसे सबसे पहले बौद्ध गुरु दलाई लामा से मिले ।  
विज्ञापन





और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें