फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय ने छुआ बहुमत का आंकड़ा: कांग्रेस-वीसीके समेत इन दलों से मिला समर्थन, राज्यपाल से फिर करेंगे मुलाकात

Fri, 08 May 2026 04:08 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ा दल बनकर उभरी है। हालांकि, टीवीके बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों के जादुई आंकड़े से 10 सीटें पीछे रह गई। टीवीके पास 107 सीटें हैं। इसके चलते राज्यपाल की ओर से टीवीके को सरकार बनाने के लिए अब तक न्योता नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
टीवीके प्रमुख विजय। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी खींचतान खत्म हो गई है। तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय ने शुक्रवार की शाम को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। इस दौरान विजय ने राज्यपाल को कांग्रेस समेत अन्य दलों की ओर से मिले समर्थन पत्र सौंपे। इसके बाद राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने के लिए सहमति दी। विजय कल यानी शनिवार को सुबह 11 बजे राज्य के सीएम के तौर पर शपथ लेंगे।
विज्ञापन


टीवीके नेता विजय ने आखिरकार बहुमत का दावा करने के लिए जरूरी सीटों का आंकड़ा पा लिया है। इसमें कांग्रेस की पांच और वीसीके, सीपीएम और सीपीआई की दो-दो सीटें शामिल हैं। इन दलों के समर्थन से विजय ने बहुमत के लिए 118 सीटों के जादुई आंकड़े को छू लिया है।

ये भी पढ़ें: Govt Formation LIVE: तमिलनाडु में टीवीके को मिला वामपंथी और सहयोगी दलों का समर्थन, TVK समर्थकों का प्रदर्शन
विज्ञापन


राज्यपाल आर्लेकर ने दो बार लौटाया
राज्यपाल आरवी आर्लेकर के साथ विजय की ये तीसरी मुलाकात होगी। इससे पहले दोनों की मुलाकात बुधवार और गुरुवार को भी हुई थी। दोनों बार आर्लेकर ने विजय के सरकार बनाने के दावे को खारिज करते हुए तर्क दिया कि टीवीके नेता को सदन में बहुमत के लिए जरूरी समर्थन प्राप्त नहीं है।
 

सीपीआई और सीपीएम ने दिया बिना शर्त समर्थन
सीपीआई और सीपीएम ने सरकार गठन के लिए टीवीके को बिना शर्त समर्थन दिया है। सीपीएम के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीपीआई के प्रदेश सचिव वीरपांडियन ने कहा, "टीवीके ने सीपीआई, सीपीएम और वीसीके से संपर्क किया। हमने अपनी पार्टी की बैठक की। लोकतंत्र में उतार-चढ़ाव होना स्वाभाविक है। तमिलनाडु की जनता ने टीवीके का समर्थन किया है और उन्हें निर्वाचित करने का निर्णय लिया है। हमने लोकतांत्रिक तरीके से निर्णय लिया है।"

टीवीके बनी सबसे बड़ी पार्टी
विजय की तमिलगा वेट्री कझगम ने पिछले महीने के चुनाव में शानदार जीत हासिल की थी। पार्टी ने अपने पहले ही चुनावी मुकाबले में 234 में से 107 सीटें जीतकर द्रविड़ राजनीति की दिग्गज पार्टियों डीएमके और एआईएडीएमके के तमिलनाडु में 62 साल के वर्चस्व को तोड़ दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तमिलनाडु: विजय की चेतावनी- डीएमके-एआईएडीएमके ने सरकार बनाने का किया दावा, तो इस्तीफा देंगे सभी टीवीके विधायक

कांग्रेस ने सबसे पहले किया समर्थन देने का एलान 
इससे पहले कांग्रेस ने डीएमके के साथ अपना गठबंधन तोड़कर विजय को समर्थन देने का पत्र सौंप दिया था। कांग्रेस की ओर से तमिलनाडु में अन्य क्षत्रपों को भी विजय की टीवीके के साथ लाने की कोशिशें की जा रही थीं। वहीं, टीवीके की ओर से भी इसी तरह के प्रयास किए जा रहे थे।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें