फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: फर्जी निकली टीवीके प्रमुख विजय के घर पर बम की धमकी वाली कॉल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 09 Oct 2025 05:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।

सार

Tamil Nadu: अभिनेता-राजनेता विजय के घर में बम की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बम निरोधक दस्ते ने सुबह तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में कई मशहूर हस्तियों और संस्थानों को एक जैसी झूठी बम की धमकी वाले ईमेल मिल रहे हैं, जिनकी जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एडॉब स्टॉक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने गुरुवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस व्यक्ति ने देर रात पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन किया और झूठी सूचना दी कि अभिनेता और राजनेता विजय के निलंकरई स्थित घर में बम लगाया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने कहा कि व्यक्ति की पहचान शाबिक (37 वर्षीय) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि फोन पर सूचना मिलने के बाद सुबह जल्दी बम निरोधक दस्ता मौके पर भेजा गया और जांच की गई। लेकिन वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

ये भी पढ़ें: 'सीआरपीएफ' हेडक्वार्टर में स्पेशल डीजी/एडीजी को मिली ये जिम्मेदारी, 13 अहम ब्रांचों के आईजी पर रहेगा सुपरविजन
विज्ञापन


'पुलिस ने सुबह तीन बजे शुरू की तलाशी'
मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब तीन बजे तलाशी शुरू की। शुरू में घर के बाहर जांच की गई। बाद में जब तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के संस्थापक विजय जागे, तो पुलिस को घर के अंदर जाकर तलाशी लेने की अनुमति दी गई। पुलिस ने कहा, जब हमें कुछ नहीं मिला तो हम सुबह करीब सात बजकर 25 मिनट पर वहां से लौट गए। शुरुआत में उन्होंने बताया था कि धमकी ईमेल के जरिए मिली थी, लेकिन बाद में कहा गया कि यह एक फोन कॉल थी। 

ये भी पढ़ें: गरबा पर पथराव करने पर वालों पर बड़ी कार्रवाई, गांधीनगर में बुलडोजर एक्शन; 186 अवैध इमारत जमीदोंज
विज्ञापन


'मशहूर हस्तियों को मिल रहे धमकी भरे ईमेल'
एक सहायक पुलिस आयुक्त ने पीटीआई को बताया कि शहर की कई जानी-मानी हस्तियों को एक हॉटमेल पते से बम की झूठी धमकी वाले ईमेल मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, पिछले महीने एक और अभिनेता-राजनेता एस. शेखर को भी ऐसा ही धमकी भरा ईमेल मिला था। इन सभी ईमेल की सामग्री लगभग एक जैसी है। हम अब तक उस ईमेल आईडी का पता नहीं लगा पाए हैं।

छह अक्तूबर को चेन्नई के एक प्रमुख राष्ट्रीय समाचार को भी एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें दावा किया गया था कि उनके कार्यालय परिसर में तीन आरडीएक्स लगाए गए हैं। पिछले मामलों की तरह इस बार भी बम निरोधक दस्ते ने पूरी तलाशी के बाद इसे एक 'झूठी धमकी' करार दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें