फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूतीकोरिन स्टरलाइट संयंत्र को लेकर तमिलनाडु सरकार ने कहा ‘एक बार बंद हो गया तो बंद हो गया'

Sat, 22 Sep 2018 04:05 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
तूतीकोरिन विरोध
विज्ञापन

तमिलनाडु सरकार ने शनिवार को कहा कि तूतीकोरिन में स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के संयंत्र को फिर से नहीं खोला जाएगा क्योंकि वेदांता लिमिटेड की इकाई को सील करने का फैसला जनभावनाओं को देखते हुए किया गया है।  राज्य सरकार ने यह टिप्पणी ऐसे वक्त की है जब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा नियुक्त तीन सदस्यीय पैनल दक्षिणी जिले में तांबा पिघलाने वाले संयंत्र का दौरा करने वाला है। इस पैनल की अध्यक्षता मेघालय उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश तरूण अग्रवाल कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

मत्स्य पालन मंत्री डी जयकुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हमारा रुख है कि एक बार बंद हो गया तो बंद हो गया। सरकार ने नीतिगत फैसला किया और उस आधार पर संयंत्र को सील किया गया। वे (वेदांता) सील किये जाने के खिलाफ एनजीटी में गए और एक पैनल का गठन हुआ। हमने उच्चतम न्यायालय जाकर कहा कि पैनल की जरूरत नहीं है।’
 

जयकुमार ने कहा कि स्थानीय लोग संयंत्र के खिलाफ हैं और इसी कारण से सरकार ने तूतीकोरिन के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इसे सील करने का फैसला किया।  उन्होंने कहा, सरकार द्वारा इसे फिर से खोले जाने की कोई संभावना नहीं है।’

(इनपुट-भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें