फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूतीकोरिन पोर्ट के अधिकारियों का दावा, मालदीव के पूर्व उप राष्ट्रपति हिरासत में

Thu, 01 Aug 2019 05:53 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मालदीव के पूर्व उप राष्ट्रपति अहमद अदीब - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

तमिलनाडु के तूतीकोरिन बंदरगाह के अधिकारियों ने दावा किया है कि उन्होंने मालदीव के पूर्व उप राष्ट्रपति अहमद अदीब अब्दुल गफूर को हिरासत में लिया है। अहमद पर अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने की कोशिश करने का आरोप है।  

विज्ञापन


मालदीव के पूर्व उप राष्ट्रपति अहमद अदीब अब्दुल गफूर गुरुवार को समुद्री मार्ग से भारत पहुंचे। केंद्रीय एजेंसियां तूतीकोरिन के तट के निकट उनसे पूछताछ कर रही हैं। जिला पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि अदीब एक जहाज पर सवार होकर यहां पहुंचे और चूंकि उनके भारत आने की कोई सूचना नहीं थी, इसलिए वह उससे अब उतर नहीं सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की एजेंसियों के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस के पास यह पता लगाने के लिए कोई जानकारी नहीं है कि क्या उनकी यात्रा को सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी हासिल थी और क्या जहाज को लंगर डालने की अनुमति थी। जहाज में चालक दल के नौ सदस्य हैं। 
विज्ञापन


राज्य के एक शीर्ष पुलिस अधिकरी ने बताया कि अदीब को भारत की धरती पर कदम नहीं रखने दिया गया है। उन्होंने इस बारे में विस्तार से जानकारी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें