फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू की हत्या में कोर्ट ने सावरकर को निर्दोष नहीं बताया था: तुषार गांधी

Sat, 26 Oct 2019 04:20 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
तुषार गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग के बीच महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने कहा कि सावरकर महात्मा गांधी की हत्या की साजिश के संरक्षक थे। कोर्ट में उन पर मुकदमा चला, लेकिन उन्हें सुबूतों के अभाव में छोड़ दिया गया। कोर्ट ने कभी भी उन्हें निर्दोष करार नहीं दिया।

विज्ञापन


तुषार ने शुक्रवार को कहा, आज जब बापू के हत्या के संरक्षक को भारत रत्न देने पर विचार हो रहा है, तो मैं समझता हूं कि यह महत्वपूर्ण है कि हम बापू की हत्या के पीछे छिपे मुख्य मकसद और साजिश को समझें। सावरकर को छोड़ते हुए कोर्ट ने केवल यही कहा था कि हमारे सामने जो सुबूत पेश किए गए हैं, वे सावरकर का दोष साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। गौरतलब है कि भाजपा ने महाराष्ट्र चुनाव में सावरकर के लिए भारत रत्न देने की मांग करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें