फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gandhi Degree: गांधी जी की डिग्री पर मनोज सिन्हा के दावे को किया खारिज, परपोते तुषार गांधी ने दिया ये जवाब

Sat, 25 Mar 2023 02:01 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gandhi Degree: सिन्हा की टिप्पणी की निंदा करते हुए तुषार गांधी ने ट्वीट किया, 'मैंने बापू की आत्मकथा की एक प्रति राजभवन जम्मू को इस उम्मीद के साथ भेजी है ताकि उपराज्यपाल उसे पढ़कर अपना ज्ञानवर्धन कर सकें। हालांकि तुषार गांधी ने ट्वीट करते हुए यह भी कहा, "मैं सहमत हूं, बापू के पास पूरे कानून में डिग्री नहीं थी!"
विज्ञापन
तुषार गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के उस दावे को खारिज कर दिया है कि जिसमें राष्ट्रपिता के पास एक भी विश्वविद्यालय की डिग्री नहीं होने की बात कही गई थी। तुषार गांधी ने ट्वीट किया "एमके गांधी ने दो बार मैट्रिक पास किया।

विज्ञापन


पहली बार उन्होंने राजकोट के अल्फ्रेड हाई स्कूल से मैट्रिक पास किया, दूसरी बार उन्होंने लंदन में उसके समकक्ष ब्रिटिश मैट्रिकुलेशन की डिग्री ली। उन्होंने लंदन विश्वविद्यालय से संबद्ध एक लॉ कॉलेज इनर टेम्पल से कानून की डिग्री हासिल की और साथ ही दो डिप्लोमा प्राप्त किए, एक लैटिन में और दूसरा फ्रेंच में।
विज्ञापन

तुषार गांधी ने लिखा ये ट्वीट जम्मू-कश्मीर के डिप्टी गवर्नर को शिक्षित करने के लिए किए गए हैं। सिन्हा ने गुरुवार को आईटीएम ग्वालियर में डॉ राम मनोहर लोहिया स्मृति व्याख्यान के दौरान बोलते हुए गांधीजी की शैक्षणिक योग्यता के बारे में बात की थी।

उन्होंने कहा था कि क्या आप जानते हैं कि उनके पास एक भी विश्वविद्यालय की डिग्री या योग्यता नहीं थी। हममें से कई लोग हैं जो सोचते हैं कि महात्मा गांधी के पास कानून की डिग्री थी। नहीं, ऐसा नहीं था। उनकी एकमात्र योग्यता हाई स्कूल डिप्लोमा थी। वह कानून की प्रैक्टिस करने के योग्य थे। उनके पास कानून की डिग्री नहीं थी।
विज्ञापन


सिन्हा की टिप्पणी की निंदा करते हुए तुषार गांधी ने ट्वीट किया, 'मैंने बापू की आत्मकथा की एक प्रति राजभवन जम्मू को इस उम्मीद के साथ भेजी है ताकि उपराज्यपाल उसे पढ़कर अपना ज्ञानवर्धन कर सकें। हालांकि तुषार गांधी ने ट्वीट करते हुए यह भी कहा, "मैं सहमत हूं, बापू के पास पूरे कानून में डिग्री नहीं थी!"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें