फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रार: महाराष्ट्र की राजनीति में फिर उथल-पुथल, CM के बेटे श्रीकांत शिंदे ने की इस्तीफा देने की बात, जानें वजह

Sat, 10 Jun 2023 12:09 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

श्रीकांत शिंदे ने पत्रकारों से कहा कि डोंबिवली के कुछ नेता अपनी स्वार्थ की राजनीति के लिए भाजपा-शिंदे गुट (गठबंधन) के लिए बाधाएं पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे किसी पद की लालसा नहीं है।
विज्ञापन
श्रीकांत शिंदे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की राजनीति में हमेशा ही उथल-पुथल देखने को मिलती है। इसी क्रम में, राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भाजपा में दरार आने के संकेत मिले हैं। दरअसल, सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे ने अपने पद से इस्तीफा देने तक की बात कह दे दी। 

श्रीकांत शिंदे ने पत्रकारों से कहा कि डोंबिवली के कुछ नेता स्वार्थ की राजनीति के लिए भाजपा-शिंदे गुट (गठबंधन) के लिए बाधाएं पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे किसी पद की लालसा नहीं है। भाजपा-शिवसेना का वरिष्ठ नेतृत्व जो भी उम्मीदवार तय करेगा, मैं उसका समर्थन करूंगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य फिर से भाजपा-शिवसेना गठबंधन बनाना है और केंद्र में भाजपा के साथ सरकार बनाना है। हम इस दिशा में जो काम कर रहे हैं। श्रीकांत ने आगे कहा कि अगर कोई उसका विरोध करता है, अगर कोई नाराज है और गठबंधन में कोई गड़बड़ी होती है, तो मैं अपने पद से इस्तीफा देने को तैयार हूं।


यह है पूरा मामला
दरअसल, एक महिला से छेड़छाड़ के मामले में भाजपा के पदाधिकारी नंदू जोशी पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसको लेकर नंदू जोशी और कई कार्यकर्ताओं का आरोप है कि डोंबिवली मानपाडा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करने के पीछे शिवसेना का हाथ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें