फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bombay HC: तुर्किये की कंपनी सेलेबी ने वापस ली याचिका, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान रद्द हुई थी सुरक्षा मंजूरी

Thu, 21 Aug 2025 07:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

Bombay HC: तुर्किये की कंपनी सेलेबी की भारतीय इकाई ने बॉम्बे हाईकोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है, जिसमें सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के फैसले को चुनौती दी गई थी। यह मंजूरी विमानन सुरक्षा ब्यूरो ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान रद्द की थी और कोर्ट ने अब याचिका वापस लेने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
बंबई उच्च न्यायालय - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्किये की विमानन कंपनी सेलेबी की भारतीय सहायक फर्म ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दाखिल उस याचिका को वापस ले लिया है, जिसमें उसने अपनी सुरक्षा मंजूरी को रद्द करने के फैसले को चुनौती दी थी। यह मंजूरी विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान रद्द कर दी थी। 
विज्ञापन


जस्टिस बी. पी. कोलाबावाला और फिर्दोस पूनियावाला की बेंच ने इस याचिका को वापस लेने की अनुमति दी और मामले को बंद कर दिया। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने इसी तरह की याचिका पिछले महीने खारिज कर दी थी। 

ये भी पढ़ें: उद्धव और शरद पवार से सीएम फडणवीस ने की बात, उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन
विज्ञापन


शिकायत में विमानन सुरक्षा ब्यूरो के उस फैसले को रद्द करने की मांग की गई थी, जिसमें सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी गई थी। लेकिन गुरुवार को सेलेबी के वकील चेतन कपाडिया ने हाईकोर्ट को बताया कि कंपनी अब अपनी याचिका वापस लेना चाहती है। कोर्ट ने उनकी यह मांग स्वीकार कर ली।
विज्ञापन


इससे पहले, हाईकोर्ट ने मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (एमआईएएल) को सेलेबी के अनुबंध समाप्त होने के बाद ग्राउंड और ब्रिज हैंडलिंग सेवाओं के लिए टेंडर अंतिम रूप देने से रोक दिया था। लेकिन यह अंतरिम रोक तब हटाई गई थी, जब दिल्ली हाईकोर्ट ने सेलेबी की समान याचिका को खारिज कर दिया। सेलेबी नैस एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की 59 फीसदी पूंजी सेलेबी के पास है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें