फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army : भूकंप पीड़ित तुर्किये से स्वदेश लौटी सेना की मेडिकल टीम का स्वागत, आर्मी चीफ ने जमकर की तारीफ

Tue, 21 Feb 2023 02:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुर्किये में आए महाविनाशकारी भूकंप में लोगों की जान बचाने गई भारतीय सेना की मेडिकल टीम का भारत लौटने के बाद जमकर स्वागत हुआ।
विज्ञापन
तुर्किये से लौटी भारतीय सेना की मेडिकल टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूकंप पीड़ित तुर्किये में सहायता प्रदान करने के बाद स्वदेश लौटने पर भारतीय सेना की मेडिकल टीम 60 पैरा फील्ड का सेना प्रमुख मनोज पांडे ने शानदार तरीके से अभिनंदन किया। उन्होंने सेना के ऑपरेशन दोस्त की जमकर प्रशंसा की और बताया कि किस तरह से तुर्किये में भूकंप पीड़ित लोगों की सहायता की गई। इस दौरान किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


सेना प्रमुख ने कहा कि अस्पताल को मात्र छह घंटे में तैयार कर लिया गया और तुर्किये में 30 बिस्तरों वाले अस्पताल का  अस्थायी रूप से निर्माण किया गया। यह एक सामयिक निर्णय था। फील्ड अस्पताल 14 दिनों के लिए आत्मनिर्भर था और इसमें विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल थे। सेना प्रमुख ने कहा कि अस्पताल ने करीब 3,600 मरीजों का इलाज किया। हमें तुर्किए के नागरिकों से जरूरत के समय सहायता प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त करने वाले संदेश प्राप्त हुए हैं।  

तुर्किये में पांचवीं बार फिर आया भूकंप
तुर्की और सीरिया में पिछले चार भूकंपों के बाद हालात ऐसे ही खराब थे। और एक और भूकंप आ गया। सोमवार को फिर 6.4 तीव्रता का भयानक भूकंप आया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। दोनों देश 6 फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप की तबाही से अभी उबर ही रहे हैं।
विज्ञापन


दोनों देशों में भूकंप से अब तक 46 हजार लोगों की मौत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की और सीरिया में आए भूकंप में 46,000 से ज्यादा  लोगों ने जान गवाई है। मौत का यह आंकड़ा अभी और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की में लगभग 264,000 अपार्टमेंट नष्ट हो गए हैं और कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें