अमरनाथ यात्रा में मंत्रों और जयकारों पर पाबंदी लगाने वाले एनजीटी के आदेश को विश्व हिन्दू परिषद ने तुगलकी फरमान करार दिया है। विहिप के अंतराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के इस कदम की निंदा करते हुए कहा है कि विहिप ऐसे अपमानकारी फतवे की निंदा करती है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर पर्यावरण संबंधी हर समस्या का कारण हिंदू नहीं है।
एक बयान जारी कर तोगड़िया ने एनजीटी से अपना फरमान वापस लेने की मांग करते हुए केंद्र की अपनी ही सरकार के खिलाफ हमला बोला है। विहिप नेता ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह हिंदुओं की धार्मिक श्रद्धाओं और भावनाओं को आहत करना बंद करे। तोगड़िया का कहना है कि अमरनाथ यात्रा के मंत्रों, जयकारों पर पाबंदी लगाकर हिंदुओं का अपमान क्यों। सरकार को इस फरमान को तुरंत वापस करवाना चाहिए।
पढ़ें- अभी भी भगवान राम के तम्बू में होने पर तोगड़िया ने जताया अफसोस, दिवाली मनाने पर जताई खुशी