AIADMK के महासचिव शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनकरन की मुश्किलें बढ़ गई है, क्योंकि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने AIADMK के चुनाव चिह्न 'दो पत्ती के निशान' के लिए चुनाव आयोग को रिश्वत देने के प्रयास के मामले उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं इस आरोप पर दिनकरन ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस किसी तरह का सम्मन भेजती है, तो उसका हम कानूनी तौर पर जवाब देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह सुकेश नाम के किसी शख्स को नहीं जानते हैं और उन्होंने किसी को रिश्वत नहीं दी।
रविवार की रात दिल्ली के हयात होटल से सुकेच चंद्रशेखर नामक कथित शख्स की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता देवेंद्र पठान ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
दरअसल, दिनाकरण को सुकेश चंदर नाम के शख्स ने कहा था कि 60 करोड़ रुपये देने पर AIADMK का चुनाव चिह्न शशिकला कैंप को मिल जाएगा। वे आरोपी के साथ लगातार संपर्क में थे और उन्हें जांच के दौरान पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। यह चुनाव चिह्न चुनाव आयोग ने पिछले महीने जब्त कर लिया था। दिनाकरण शशिकला कैंप से हैं।
AIADMK का चुनाव चिह्न पौधे की दो पत्तियां हैं। जयललिता के निधन के बाद पार्टी में दो खेमे बन गए थे। एक खेमा शशिकला के नेतृत्व में जबकि दूसरा पूर्व सीएम ओ पन्नीरसेल्वम के नेतृत्व में है। दोनों खेमे चुनाव चिह्न पर दावा कर रहे हैं। आरके नगर उपचुनाव से पहले आयोग ने इस निशान को जब्त कर लिया।