AIADMK से शशिकला और टीटीवी दिनाकरन को बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद भले ही तमिलनाडु की राजनीति बदली-बदली नजर आ रही हो, लेकिन अभी भी AIADMK में सबकुछ सही नहीं हुआ है। टीटीवी दिनाकरन ने बुधवार को जहां पलानीसामी गुट पर हमला बोला, वहीं डीएमके से हाथ मिलाने की बात से भी साफ इंकार कर दिया।
दिनाकरन ने कहा कि डीएमके के साथ जाने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता, वो हमारे राजनीतिक दुश्मन हैं। हमारे पास 21 विधायक हैं, मैं पहले भी कह चुका हूं कि सीएम पलानीसामी विधानसभा में बहुमत साबित करें। पार्टी को बचाने के लिए मैं किसी भी हद तक जाऊंगा।
जिन सदस्यों ने पार्टी की जनरल काउंसिल की मीटिंग में हिस्सा लिया उन्हें मीटिंग में शामिल होने का कोई कानूनी अधिकार ही नहीं है। आपको बता दें कि मंगलवार को एआईएडीएमके ने पार्टी महासचिव वीके शशिकला को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
पढ़ें: AIADMK के चाणक्य निकले 'पलानीसामी', बदल दी तमिलनाडु की राजनीतिक तस्वीर
शशिकला से पार्टी का महासचिव समेद सभी पद छीन लिए गए। इसके अलावा दिनाकरन को भी पार्टी ने निकाल दिया। मुख्यमंत्री पलानीसामी की ओर से बुलाई गई पार्टी की जनरल काउंसिल बैठक में ये फैसला लिया गया।