तमिलनाडु के आरके नगर से नवनिर्वाचित निर्दलीय विधायक टीटीवी दिनाकरन ने कहा है कि एआईएडीएमके में कुछ नेता निजी स्वार्थों के लिए काम रहे हैं। विधायक पद की शपथ लेने के बाद वे मीडिया से मुखातिब हुए।
एआईएडीएमके पार्टी में हाशिए पर रहे और आरके नगर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़कर विजयी हुए नेता टीटीवी दिनाकरन ने कहा है कि, 'एआईएडीएमके पार्टी में 5 से 6 नेता अपने निजी स्वार्थों के लिए काम कर रहे हैं। मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि वे सुधर जाएं नहीं तो जो आरके नगर में हुआ वह उनके साथ भी होगा।' दिनाकरन पार्टी महासचिव रहीं शशिकला के भतीजे हैं।
5-6 people in the party(#AIADMK) are working for own selfish motives, I warn them, they should mend their ways otherwise what happened in RK Nagar will happen to them as well: TTV Dhinakaran pic.twitter.com/hhvw7l7YW5
— ANI (@ANI) December 29, 2017
एआईएडीएमके से निकाले गए टीटीवी दिनाकरन ने आरके नगर उपचुनाव में जीत दर्ज की। उन्होंने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी और एआईएडीएमके के प्रत्याशी को भारी मतों से हराया। दिनाकरन ने आरके नगर क्षेत्र से विधायक पद की शपथ ली है।
Chennai: #TTVDhinakaran takes oath as MLA from RK Nagar constituency pic.twitter.com/e8Ei8Sewyd
— ANI (@ANI) December 29, 2017
दिनाकरन पिछले 13 सालों के दौरान किसी उप-चुनाव में सत्ताधारी पार्टी को हराने वाले पहले उम्मीदवार बन गए हैं। दिनाकरन के 89,013 मतों के मुकाबले अन्नाद्रमुक के उम्मीदवार ई. मधुसूदन 48,306 मतों के साथ चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे।