महिला अधिकार कार्यकर्ता तृप्ति देसाई ने सोमवार को दावा किया कि उन्हें जाने-माने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में शामिल होने का ऑफर मिला है।
हालांकि, उन्होंने कहा कि वे इस शो में केवल इस शर्त पर भाग लेंगी कि शो में वॉइसओवर किसी महिला की हो।
तृप्ति के मुताबिक यह प्रस्ताव उन्हें टीवी चैनल (कलर्स) की ओर से मिला है और वह इस शो के आगामी सीजन में हिस्सा लेने के बारे में सोच रही हैं।