फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Shooting: अमेरिका में ऐसा होना ही था, ट्रंप पर हमले का जिक्र कर कांग्रेस नेता ने भारत का नाम क्यों लिया?

Mon, 27 Apr 2026 08:06 AM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

'जैसा करोगे वैसा भरोगे…' कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के इस तीखे बयान ने व्हाइट हाउस घटना पर नई बहस छेड़ दी है। ट्रंप की नीतियों और हालिया सुरक्षा चूक को जोड़ते हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विजय वडेट्टीवार - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी स्थित हिल्टन होटल में आयोजित हाई-प्रोफाइल व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान हुई फायरिंग की घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है। इस बीच कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का बयान भी चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने अमेरिका की नीतियों और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

विज्ञापन


'जैसा बोओगे, वैसा काटोगे' वडेट्टीवार का विवादित बयान
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल में दुनिया पर दबदबा बनाने की कोशिश की, जिससे कई देशों के साथ तनाव बढ़ा और इसका असर अमेरिका पर भी पड़ा।
 

उन्होंने कहा कि ईरान से कोई सीधा विवाद नहीं था, लेकिन इस्राइल का समर्थन और आक्रामक नीतियों के कारण हालात बिगड़े। उनके मुताबिक, ट्रंप की नीतियों और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं ने अमेरिका को नुकसान पहुंचाया। वडेट्टीवार ने आगे कहा कि भारत में भी लोगों के मन में असंतोष है। भले ही लोग खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं, लेकिन अंदर ही अंदर यह भावना बन रही है कि देश सही दिशा में नहीं जा रहा।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस डिनर में फायरिंग मामला
गौरतलब है कि शनिवार रात करीब 8:34 बजे डिनर कार्यक्रम के दौरान अचानक हलचल मच गई। उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कार्यक्रम में मौजूद थे और वेइजिया जियांग व मेंटलिस्ट ओज पर्लमैन से बातचीत कर रहे थे। खतरे का संकेत मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। सीक्रेट सर्विस ने फौरन कार्रवाई करते हुए ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उषा वेंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना के कुछ घंटों बाद डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी दी कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया से वॉशिंगटन आया था। अधिकारियों के मुताबिक, वह हथियार के साथ कार्यक्रम में घुसने की कोशिश कर रहा था और उसका निशाना बड़े सरकारी अधिकारी थे, लेकिन समय रहते सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी साजिश को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें