फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीबोगरीब निर्णय ले रहे ट्रंप भारत के खिलाफ उठा सकते हैं ये कड़ा कदम

Mon, 13 Feb 2017 01:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से अजीबोगरीब निर्णय ले रहे डोनाल्ड ट्रंप का अब अगला शिकार भारत और इंडोनेशिया जैसे देश हो सकते हैं जो उससे अच्छा खासा व्यापार करते हैं। 
विज्ञापन


अमेरिका के व्यापारिक हितों के लिए लगातार कड़े निर्णय ले रहे ट्रंप अमेरिका के साथ व्यापारिक घाटे वाले देशों पर कुछ प्रतिबंध लगा सकते हैं। कुछ दिन पहले ही ट्रंप ने चीन और जापान की व्यापारिक नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोला है। 

यह दोनों ही देश अमेरिका के साथ सबसे ज्यादा व्यापार करते हैं। दोनों ही देशों के साथ अमेरिका का व्यापारिक घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है, भारत की गिनती भी उन्हीं देशों में होती है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति बनने के बाद लगातार अमेरिका में संरक्षवादी नीतियों को बढ़ावा दे रहे ट्रंप मुस्लिम देशों के लोगों पर ट्रैवल बैन लगाकर पहले ही आलोचनाओं से घिरे हुए हैं। अब उन्होंने व्यापारिक जगत में भी तहलका मचाने की तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन

व्यापारिक घाटा कम करने के लिए कड़े कदम उठा सकते हैं ट्रंप

ट्रंप लगातार उन देशों के साथ व्यापारिक मामलों की समीक्षा कर रहे हैं जिनके साथ अमेरिका व्यापारिक घाटे में हैं। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप इस घाटे को कम करने के प्रयासों पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

ऐसे में संभव है कि वह भारत, वियतनाम, इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे देशों से व्यापार के नियम कुछ कड़े कर सकते हैं। जिससे इन देशों को मिल रहा लाभ घटाकर अमेरिका का व्यापारिक घाटा कम किया जा सके। 

ट्रंप की मंशा को भांपते हुए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे लगातार ट्रंप से दोस्ती की पींगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। यही कारण है कि पिछले तीन महीने में वह अमेरिका के दो चक्कर लगा चुके हैं। 

एशियन ट्रेड सेंटर के डायरेक्टर डेबुरा एम्स ने बताया कि एशिया के ज्यादातर देशों से अमेरिका का अच्छा खासा आयात है जबकि यहां से निर्यात किए गए माल की मात्रा काफी कम है। ऐसे में राष्ट्रपति ट्रंप कभी भी इस पर सख्त रुख अपना सकते हैं। साफ है कि ट्रंप ऐसा करते हैं तो इसका खामियाजा भारत जैसे प्रगति‌शील देश को भी भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें