फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump Tower: अगले साल की शुरुआत में भारत आएंगे ट्रंप के दोनों बेटे, 'ट्रंप टावर' परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

Fri, 08 Nov 2024 10:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Trump Tower: कल्पेश मेहता ने ट्रंप समूह के भारत में रियल एस्टेट साझेदार हैं। उन्होंने बताया कि ट्रंप समूह के भारत में छह और ट्रंप टावर मुंबई, पुणे, गुरुग्राम, बंगलूरू, हैदराबाद और नोएडा में होंगे।
विज्ञापन
कल्पेश मेहता। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिबेका डेवलपर्स के संस्थापक कल्पेश मेहता ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत आएंगे और ट्रंप टावर परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। मेहता ने बताया कि इन परियोजनाएं का शुभारंभ मार्च और जून के बीच होगा।

विज्ञापन


अमेरिका से ज्यादा भारत में होंगे ट्रंप टावर
कल्पेश मेहता ने ट्रंप समूह के भारत में रियल एस्टेट साझेदार हैं। उन्होंने बताया कि ट्रंप समूह के भारत में छह और ट्रंप टावर मुंबई, पुणे, गुरुग्राम, बंगलूरू, हैदराबाद और नोएडा में होंगे। वर्तमान में चार ट्रंप टावर मुंबई, पुणे, गुरुग्राम और कोलकाता में स्थिति हैं। इन छह नए ट्रंप टावर के साथ सबसे अधिक संख्या में ट्रंप टावर भारत में होंगे, यह संख्या अमेरिका से भी ज्यादा होगी। 

ट्रंप के बेटों से कैसे हुई कल्पेश की मुलाकात
मेहता ने बताया, जब मैं अमेरिका में व्हार्टन स्कूल ऑफ फाइनेंस में पढ़ाई करता था। ट्रंप के बेटे मुझसे छोटे थे। एक प्रोफेसर जो मेरे मेंटर थे, वह उनके भी मेंटर थे। उसी प्रोफेसर ने मुझे ट्रंप के बेटों से मिलवाया और हमारी दोस्ती की शुरुआत हुई। डोनाल्ड ने हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है। वह दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं। मेहता ने बताया कि उन्होंने अमेरिका में एक कॉकटेल पार्टी में समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जब ट्रंप का रियल एस्टेट कारोबार भारत में आया था। उन्होंने बताया कि अमेरिका के बाहर ट्रंप टावर की सबसे बड़ी संख्या भारत में है। छह और ट्रंप टावर के साथ भारत पास इन टावर की सबसे बड़ी संख्या होगी। 
विज्ञापन


दोगुनी हो गई परियोजना में प्रति यूनिट की कीमत
इन छह नई परियोजनाओं में त्रिबेका की साझेदारी होगी और यह एक स्थानीय साझेदार के साथ साझेदारी करेगा। मेहता ने कहा, जमीन स्थानीय साझेदार की होगी, जबकि डिजाइन, उत्पाद की विशिष्टताएं और ग्राहक सेवा त्रिबेका देखेगा। गुरुग्राम में पहले से शुरू की गई परियोजना में प्रति यूनिट की कीमत अब प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले दोगुनी हो गई है। 

'सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर लग्जरी रियल एस्टेट'
गुरुग्राम परियोजना में प्रति यूनिट की कीमत पिछले तीन वर्षों में करीब दोगुनी हो गई। प्रति वर्ग फीट कीमत 15,500-15,000 रुपये थी, जो अब बढ़कर 33,000 रुपये हो गई है। पूरा यूनिट अब 6-11 करोड़ रुपये से बढ़कर 11-24 करोड़ रुपये का हो गया है।  उन्होंने कहा, भारत में लग्जरी रियल एस्टेट बाजार तेजी से बढ़ रहा है और मांग मजबूत बनी हुई है। उन्होंने बताया कि भारत में लग्जरी रियल एस्टेट अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें