फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी वस्तुएं लाने वाले वाहनों और ट्रकों से हो रही नशीले पदार्थों की तस्करी : एनसीबी

Fri, 08 May 2020 06:26 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (एनसीबी) ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान ट्रकों और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने वाले वाहनों का इस्तेमाल अपराधी नशीले पदार्थों की तस्करी में कर रहे हैं। एनसीबी ने यह बात शुक्रवार को ऐसे कुछ रैकेट का पर्दाफाश करने के बाद कही। 

विज्ञापन


एनसीबी ने पिछले दो सप्ताह में देश भर में की गई कार्रवाइयों में 60 किलो अफीम, 61,638 नशीली टेबलेट, कोडीन कफ सीरप की 840 बोतलें और 574 किलो गांजा जब्त किया है। एनसीबी के उप निदेशक केपीएस मल्होत्रा ने कहा, तस्कर ऐसे वाहनों को आवागमन से प्रतिबंध में मिली छूट का फायदा उठा रहे हैं। 

मल्होत्रा ने कहा कि ऐसे मामले सामने आने के बाद एजेंसी ने सभी राज्यों की सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी है। बता दें कि देश में जानलेवा महामारी कोरोना वायरस या कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च को शुरू किए गए लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है जो 17 मई तक चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें