ट्रक की बस और कार से हुई भिड़ंत
- फोटो : ani
तमिलनाडु के कृष्णागिरी में ट्रक की बस और कार से भिड़ंत होने के बाद 18 लोगों की मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि कृष्णागिरी जिले में एक ट्रक ने 33 सवारियों को ले जा रही बस में और रोड पर जा रही एक कार में अचानक डिवाइडर पार कर टक्कर मार दी।
घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचा गया जहां 18 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। क्षत विक्षत वाहनों में बचाव कर्मी घायलों की तलाश कर रहे हैं, इस हादसे में मारे गए लोगों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।