फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anand Mahindra: ट्रक को ही बना दिया चलता-फिरता मैरिज हॉल, महिंद्रा बोले- इसे बनाने वाले से मिलना चाहता हूं

Sun, 25 Sep 2022 07:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीडियो में एक शादी समारोह की छोटी सी झलक दिखाई गई है। ट्रक के अंदर पूरा मैरिज हॉल बनाया गया है। खास बात यह है कि इस मैरिज हॉल में दो सौ लोग आराम से आ सकते हैं।
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरबपति कारोबारी आनंद महिंद्रा अकसर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। अपने ट्विटर हैंडल से वह ऐसे-ऐसे अनोखे वीडियो पोस्ट करते हैं जो लोगों के प्रेरणा देने का भी काम करते हैं। अब उन्होंने एक चलते-फिरते मैरिज हॉल का वीडियो साझा किया है। 

विज्ञापन


वीडियो पर तरह-तरह की टिप्पणियां आ रही हैं। वीडियो को साझा करते हुए महिंद्रा ने लिखा कि वह इस चलते-फिरते मैरिज हॉल को बनाने वाले से मिलना चाहते हैं। 

उन्होंने जो वीडियो साझा किया है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे यह कोई विज्ञापन हो। वीडियो में एक शादी समारोह की छोटी सी झलक दिखाई गई है। ट्रक के अंदर पूरा मैरिज हॉल बनाया गया है। खास बात यह है कि इस मैरिज हॉल में दो सौ लोग आराम से आ सकते हैं। इसके भीतर एसी और शानदार लाइटें लगी हुई हैं। 
विज्ञापन

 

अरबपति कारोबारी ने इस वीडियो की जमकर तारीफ की है। वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि इस प्रोडक्ट के पीछे जिस आदमी का क्रिएटिव माइंड है, उससे मिलना चाहता हूं। इस प्रोडक्ट से न केवल दूरदराज के क्षेत्रों को सुविदा मिलेगी, बल्कि पर्यावरण के लिए भी ये अच्छा है। यह प्रोडक्ट ज्यादा जगह भी नहीं घेरता है। ये काफी सुविधाजनक है। इसे आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें