फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में फुटपाथ पर सो रहे मजदूर को ट्रक ने कुचला, एक हफ्ते में दूसरा ऐसा हादसा

Mon, 25 Jan 2021 08:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी पालनपुर, एजेंसी
विज्ञापन
रातीबड़ में सड़क हादसे में कार की टक्कर से सौ फीट दूर जा गिरी बाइक - फोटो : road accident
विज्ञापन

गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर शहर में सड़क के किनारे सो रहे एक मजदूर को सोमवार सुबह एक ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।  बीते सप्ताह भी ऐसा ही हादसा राज्य के सूरत जिले में हुआ था, जिसमें 15 मजदूरों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


पालनपुर पश्चिम थाने के निरीक्षक केपी गढ़वी ने बताया कि मानसरोवर रोड पर सोमवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब हुए हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि दांता तालुका निवासी मगन देगड़िया एक निर्माण स्थल पर काम करने के लिए पालनपुर आया हुआ था। ट्रक सड़क से हटकर फुटपाथ पर चढ़ गया, जहां देगड़िया और अन्य लोग सो रहे थे। अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक घटनास्थल से भाग गया और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बता दें, बीते मंगलवार को गुजरात के ही सूरत के कोसांबा गांव के कीम रोड पर एक ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे 18 लोगों को कुचल दिया था। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मरने वाले सभी मजदूर राजस्थान के थे। 
विज्ञापन


दरअसल, तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश में गन्ने से लदे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण ट्रक चालक ने स्टियरिंग पर से अपना नियंत्रण खो दिया और यह फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों पर पलट गया। हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें