फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: दिल्ली शराब नीति मामले में घिरीं टीआरएस एमएलसी, बोलीं- भाजपा सांसद के खिलाफ मानहानि का केस करूंगी

Mon, 22 Aug 2022 03:05 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

दिल्ली शराब नीति मामले में घिरीं टीआरएस एमएलसी के. कविता ने भाजपा नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
टीआरएस एमएलसी के कविता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली शराब नीति मामले में नाम घसीटे जाने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी और टीआरएस एमएलसी के. कविता ने भाजपा नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी है। कविता ने कहा है कि मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि भाजपा द्वारा मुझ पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। दिल्ली शराब नीति की चल रही जांच से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। दरअसल भाजपा की ओर से इस बात को लेकर आरोप लगाया गया था कि दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामलों मे मनीष सिसोदिया और केसीआर की बेटी के कविता का अहम रोल है।

विज्ञापन


मेरे परिवार की छवि खराब करने की कोशिश, मानहानि का केस करूंगी: कविता
टीआरएस एमएलसी कविता ने  कहा कि भाजपा मेरे परिवार की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। केंद्र के हाथ में सभी जांच एजेंसी है वो जो चाहेंगे करेंगे। हमने तेलंगाना के लिए लड़ाई लड़ी है, हम पीछे नहीं हटने वाले हैं। कविता ने कहा कि भाजपा सांसद परवेश वर्मा और भाजपा के पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ मानहानि का केस करूंगी।

भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने लगाए थे गंभीर आरोप
दरअसल, भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने कहा था कि केसीआर परिवार के लोगों ने शराब बिक्री को लेकर आबकारी नीती बनाए जाने के लिए दिल्ली के फाइव स्टार होटल में मीटिंग की थी। परवेश ने कहा कि होटल में जो भी स्वीट बुक कराया गया था, वह केसीआर की ओर से करवाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें