फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीआरपी घोटाला: समन के बावजूद पुलिस के सामने पेश नहीं हुए रिपब्लिक के सीएफओ

Sun, 11 Oct 2020 01:57 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
mumbai police (file photo)
विज्ञापन

टीआरपी घोटाले में समन भेजे जाने के बावजूद रिपब्लिक टीवी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) शिव सुब्रमणियम सुंदरम मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें समन जारी कर बयान दर्ज कराने को कहा था। पुलिस ने शनिवार को बताया, सुंदरम ने पुलिस से अनुरोध किया है कि चूंकि मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है, लिहाजा उनका बयान दर्ज नहीं किया जाए।

विज्ञापन


हालांकि मैडिसन वर्ल्ड और मैडिसन कम्युनिकेशन के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सैम बलसारा ने शनिवार को क्राइम ब्रांच के सामने अपना बयान दर्ज कराया। क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटैलीजेंस यूनिट (सीआईयू) ने सुंदरम को शनिवार सुबह 11 बजे बुलाया था। सीआईयू ही फर्जी टीआरपी रैकेट मामले की जांच कर रही है।

इनके अलावा पुलिस ने मराठी चैनल ‘फक्त मराठी’ और बॉक्स सिनेमा के साथ ही विज्ञापन एजेंसियों के अकाउंटेंट को समन भेजा था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मराठी चैनलों के मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने दावा किया था कि रिपब्लिक टीम समेत तीन चैनल टीआरपी से छेड़छाड़ में शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें