फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीआरपी मामला: रिपब्लिक टीवी के दो वरिष्ठ संपादक क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश

Thu, 15 Oct 2020 04:41 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
TRP - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

फर्जी टीआरपी मामले में रिपब्लिक टीवी के कार्यकारी संपादक निरंजन नारायणस्वामी और वरिष्ठ कार्यकारी संपादक अभिषेक कपूर बुधवार को मुंबई क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश हुए। मुंबई पुलिस ने दोनों को मंगलवार को समन किया था। नारायणस्वामी दोपहर 12 बजे तो अभिषेक कपूर दिल्ली से शाम चार बजे क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे।

विज्ञापन


रिपब्लिक टीवी ने 10 अक्टूबर को एक दस्तावेज प्रसारित किया था जो कथित तौर पर हंसा रिसर्च ग्रुप का था। क्राइम ब्रांच के मंगलवार को जारी समन में कहा गया था कि इस बात को मानने का उचित आधार है कि ये दोनों हंसा रिसर्च ग्रुप के उस दस्तावेज के तथ्यों व परिस्थितियों से परिचित हैं। इसलिए इनके बयान दर्ज करना जरूरी है। 

उधर, रिपब्लिक टीवी ने एक ट्वीट मे कहा, हमारे वरिष्ठ कार्यकारी संपादक अभिषेक कपूर क्राइम ब्रांच पहुंच गए हैं। चैनल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क अपने संपादकों के साथ खड़ा है। रिपब्लिक टीवी मीडिया के अधिकारों को बचाने के लिए सदैव खड़ा रहेगा और अपने सूत्रों की जानकारी कभी जाहिर नहीं करेगा। क्राइम ब्रांच अब तक इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें