फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: टीएमसी नेता के खेत की खुदाई में निकले नकदी से भरे ट्रॉली बैग, ₹2.24 करोड़ बरामद; रात भर चली गिनती

Thu, 28 May 2026 10:24 AM IST
Asmita Tripathi आईएएनएस, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के टीएमसी नेता के खेत की खुदाई में रुपये से भरे ट्रॉली बैग बरामद हुआ है। रात भर चली गिनती के बाद पता चला कि बैग में ₹2.24 करोड़ हैं। वहीं, इस मामले में अब सवाल उठ रहा है कि नेता के पास इतनी बड़ी मात्रा में नकदी कैसे हो सकती थी?
विज्ञापन
टीएमसी नेता के खेत से नकदी से भरे ट्रॉली बैग बरामद - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में तृणमूल कांग्रेस के नेता की जमीन से करोड़ों की नकदी बरामद। बदुरिया नगरपालिका के अध्यक्ष दीपांकर भट्टाचार्य के खेती वाली जमीन की खुदाई की। यहां से  चार ट्रॉली बैग और एक बोरी में नकद रुपये मिले। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी।  

विज्ञापन


2.24 करोड़ रुपये मिले
वहीं, भट्टाचार्य को पिछले सोमवार को एक होटल में भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। ट्रॉली बैग और बोरियों से बरामद नोटों,में मुख्य रूप से 500 रुपये के नोट थे। इसकी गिनती कुछ बैंक अधिकारियों की उपस्थिति में कई बार की गई। राज्य पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की बरामद कुल राशि 2.24 करोड़ रुपये रही।  

यह भी पढ़ें- PM Modi Pays Tributes: पीएम मोदी ने वीर सावरकर और एनटी रामाराव को दी श्रद्धांजलि, दोनों को बताया प्रेरणा

गिरफ्तारी के समय कितने रुपये बरामद हुए
सोमवार को बदुरिया के एक होटल में भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के समय उनके पास से 80 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि इसका मतलब है कि अब तक उनसे बरामद कुल नकदी 3.04 करोड़ रुपये हो गई है। भट्टाचार्य को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पूछताछ में क्या कबूला?

विज्ञापन

इस घटनाक्रम के बारे में  राज्य पुलिस के सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान भट्टाचार्य ने कबूल किया कि उसने अपनी कृषि भूमि में और अधिक नकदी छिपा रखी थी। बुधवार दोपहर को पुलिस भट्टाचार्य को खेत में ले गई और जमीन खोदने के बाद पुलिस को चार ट्रॉली बैग और एक बोरी मिली, जो सभी नकदी से भरी हुई थीं।

दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज थी
पुलिस के अनुसार, भट्टाचार्य के खिलाफ लंबे समय से भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे थे। इससे पहले, पुलिस ने बदुरिया में तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय कार्यालय और भट्टाचार्य के स्वामित्व वाले एक बगीचे वाले घर से लगभग 4,000 सरकारी तिरपाल बरामद किए थे। बदुरिया नगरपालिका के अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस स्टेशन में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गईं। एक सीपीआई (एम) की ओर से और दूसरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से। इन शिकायतों के आधार पर सोमवार रात को भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया गया और उनसे 80 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें- Gujarat: गिर में चार शावकों की मौत, संक्रमण की आशंका के बाद 17 शेर निगरानी में; सीएम पटेल ने की समीक्षा बैठक

अब सवाल उठ रहे हैं कि भट्टाचार्य के पास इतनी बड़ी मात्रा में नकदी कैसे हो सकती थी? फिलहाल उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के दो आरोप हैं पहला आरोप 'बंग्लार बारी' के तहत आवंटन के लिए कमीशन लेने का है, जो कि राज्य की अपनी आवास योजना है जिसे पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू किया गया था। वहीं, दूसरा आरोप स्थानीय लोगों, विशेष रूप से बदुरिया के व्यापारियों से जबरन वसूली करने का है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें