फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: 'गंभीर मुद्दे को हल्के में ले रहे', अजय राय की राफेल पर टिप्पणी को लेकर बोले पूर्व राजनयिक

Sun, 04 May 2025 11:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Pahalgam Attack: पूर्व राजनयिक के. पी. फेबियन ने कांग्रेस नेता अजय राय के राफेल पर 'नींबू-मिर्ची' वाली टिप्पणी को लेकर कहा कि उनका बयान गंभीर मुद्दे को हल्के में लेने वाला है। वहीं, भाजपा नेता सी.आर. केसवन ने भी राय की आलोचना करते हुए कहा कि यह सुरक्षा बलों का मनोबल तोड़ने की कोशिश है।  
विज्ञापन
के. पी. फेबियन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व राजनयिक के. पी. फेबियन ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय के राफेल पर 'नींबू-मिर्ची' वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मुद्दे को हल्के में लेने जैसा है। 

विज्ञापन


फेबियन ने न्यूज एजेंसी 'एएनआई' से बातचीत में कहा, 'वह उस तस्वीर (राफेल लिखा हुआ विमान का खिलौना) को दिखाकर गंभीर मुद्दे को हल्के में ले रहे हैं। बेहतर होगा कि हम सरकार कार्रवाई के लिए समय और तरीके का चुनाव करने दें, बजाय इसके कि हम सार्वजनिक रूप से सरकार को उकसाएं। यह ऐसा समय है, जब हमें एकजुट होक खड़ा होना चाहिए। आप सियासी मतभेद सामने रख सकते हैं, लेकिन इस तरह नहीं।' 

कांग्रेस नेता ने राफेल को लेकर क्या कहा था
पहलगाम आतंकी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई को लेकर राय ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार बड़ी-बड़ी बातें कर रही है लेकिन दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि सरकार ने राफेल लड़ाकू विमान खरीदे हैं, लेकिन वे हैंगर में खड़े हैं और उन पर नींबू-मिर्ची लटकी हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन बोलीं- जब तक इस्लाम है, आतंकवाद बना रहेगा

कांग्रेस नेता ने विमान का एक खिलौने को दिखाया, जिस पर 'राफेल' लिखा हुआ था और उसमें नींबू-मिर्ची लटकी हुई थी। उन्होंने कहा, 'देश में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं और आम लोग उसका खामियाजा भुगत रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले में हमारे युवाओं की जान चली गई... लेकिन यह सरकार सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें कर रही है। कहती है कि आतंकियों को कुचल देगी, राफेल विमान ले आई, लेकिन वे हैंगर में खड़े हैं, उन पर नींबू-मिर्ची लटक रही है। आतंकियों, उनके मददगारों और उनके पीछे खड़े लोगों के खिलाफ सरकार कब कार्रवाई करेगी?'

भाजपा नेता ने की राय के बयान की निंदा
वाहनों पर नींबू-मिर्ची लटकाना भारत में बुरी नजर और दुर्भाग्य से बचने का एक परंपरागत उपाय माना जाता है। भाजपा नेता सी.आर. केसवन ने कांग्रेस नेता अजय राय की इस हरकत की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, यह निंदनीय है। यह कृत्य हमारी सशस्त्र सेनाओं के मनोबल और संकल्प को कमजोर करने की कोशिश है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: '12 दिन बाद भी सरकार ने नहीं लिया बदला...', संजय राउत ने सरकार पर साधा निशाना

केसवन ने कहा, कांग्रेस पार्टी और उसके नेता भारत और भारतवासियों के प्रति वफादार नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता जानबूझकर हमारी बहादुर सशस्त्र सेनाओं को बदनाम करने और हतोत्साहित करने की कोशिश कर रहे हैं। केसवन ने कहा कि अजय राय उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं और उसी क्षेत्र से हैं, जहां से राहुल गांधी सांसद हैं, उनका बयान अत्यंत निंदनीय हैं। कांग्रेस के नेता सुरक्षा बलों का मनोबल गिराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी की दुष्ट योजना सफल नहीं होगी।  

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें