फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा: सीएम के काफिले में शामिल वाहन से महिला घायल, सीएम ने खुद पहुंचाया अस्पताल

Fri, 09 Dec 2022 03:08 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला

सार

बिलोनिया जाते समय सीएम एस्कॉर्ट की कार से सड़क पार करते समय विश्वलक्षी देबवर्मा नाम की 70 वर्षीय महिला घायल हो गईं। जैसे ही इसका पता मुख्यमंत्री माणिक साहा चला, उन्होंने तुरंत काफिला रोककर खुद वृद्ध महिला के पास गए।
विज्ञापन
माणिक साहा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का एक मानवीय चेहरा तब सामने आया, जब एक घायल महिला को उन्होंने अस्पताल पहुंचाया। साथ ही, तब तक रुके रहे, जब तक सब कुछ सामान्य नहीं हो गया। बाद में मुख्यमंत्री साहा ने कहा, मैं खुद एक डॉक्टर हूं और मेरा मकसद ही लोगों की सेवा करना है। इस घटना के बाद लोग अपने मुख्यमंत्री के दयालु स्वभाव की सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वह गुरुवार (आठ दिसंबर) को दक्षिण जिले में सरकार व पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होने बिलोनिया जा रहे थे। बिलोनिया जाते समय एस्कॉर्ट की कार से सड़क पार करते समय विश्वलक्षी देबवर्मा नाम की 70 वर्षीय महिला घायल हो गईं। जैसे ही इसका पता मुख्यमंत्री माणिक साहा चला, उन्होंने तुरंत काफिला रोककर खुद वृद्ध महिला के पास गए। वह वृद्ध महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। वह तब तक रुके रहे, जब तक सब कुछ सामान्य नहीं हो गया। माणिक साहा ने कहा, जनता की सेवा करना ही मेरा धर्म है।

बाद में वृद्ध महिला को जीबीपी अस्पताल रेफर कर दिया। कार्यक्रम पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री सीधे जीबीपी अस्पताल पहुंचे और वृद्धा व उनके परिजनों से बातचीत की। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के मुताबिक घायल महिला की हालत फिलहाल स्थिर है। पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री माणिक साहा की काफी सराहना हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें