फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा में सीमा लांघते दो रोहिंग्या युवकों को बीएसएफ ने किया गिरफ्तार

Tue, 16 Jul 2019 01:34 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर दो रोहिंग्या मुस्लिमों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों का नाम मोहम्मद सलीम (21) और जहांगीर आलम (20) बताया गया है। स्थानीय लोगों ने दावा किया था कि दो संदिग्ध रोहिंग्या मुस्लिम यहां भटक रहे थे।

विज्ञापन


बट्टाला पुलिस थाना के प्रभारी सहदेव भौमिक ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पता चला है कि वे नौकरी की तलाश में बांग्लादेश की सीमा लांघ कर भारतीय क्षेत्र में घुसे थे।

उन्होंने बताया कि दोनों के पास से शरणार्थी कार्ड बरामद हुए हैं और उन्होंने स्वीकार किया है कि वे बांग्लादेश के चटगांव इलाके में रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में रहते थे। दोनों युवकों को मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


बीएसएफ अधिकारियों बताया कि रोहिंग्या भारत-बांग्लादेश सीमा के त्रिपुरा गलियारे का उपयोग पड़ोसी देश से भारत की सीमा में प्रवेश करने के लिए करते हैं। अक्टूबर 2017 में, गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को रोहिंग्या शरणार्थियों की पहचान और निगरानी करने का आदेश दिया था।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार म्यांमार के रखाईन राज्य से रोहिंग्याओं की घुसपैठ को देश के संसाधनों पर बोझ के रुप में देखती है और इसने देश के लिए सुरक्षा चुनौतियों को बढ़ा दिया है।  

संयुक्त राष्ट्र द्वारा दुनिया में सबसे अधिक उत्पीड़ित अल्पसंख्यक के रूप में वर्णित हजारों रोहिंग्या मुसलमानों ने 2017 में म्यांमार की सेना द्वारा कथित रूप से कार्रवाई से बचने के लिए अपने घरों को छोड़ दिया था जिसके बाद वो बांग्लादेश की सीमा में बने शिविरों में रह रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें