फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा में भाजपा-माकपा के बीच संघर्ष, कवरेज के लिए गए तीन पत्रकारों पर हमला

Mon, 21 Dec 2020 08:52 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, अगरतला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

त्रिपुरा के खायरपुर में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी माकपा के बीच हुए संघर्ष के बारे में खबर प्राप्त करने गए तीन स्थानीय पत्रकारों पर हमला किया गया है। नव राजधानी परिसर क्षेत्र की उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) प्रिया माधुरी मजूमदार ने बताया कि  प्राणगोपाल आचार्य, दो अलग-अलग टीवी चैनल के पिंटू पाल और बिस्वजीत देबनाथ पर रविवार को हमला किया गया है।

विज्ञापन


एसडीपीओ ने बताया कि करीब चार-पांच व्यक्ति जख्मी हुए हैं और तीन पत्रकारों पर हमला किया गया है, लेकिन वे घायल नहीं हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अगरतला प्रेस क्लब ने घटना की निंदा की है और पत्रकारों पर हमले में शामिल लोगों को सख्त सजा देने की मांग की है। अगरतला प्रेस क्लब के सचिव प्रणब सरकार ने कहा कि क्लब के सदस्यों ने एसडीपीओ से मुलाकात की है और उन्होंने हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


खायेरपुर से माकपा राज्य समिति सदस्य प्रबित्रा कार ने आरोप लगाया कि भाजपा के समर्थकों के हमले में उनकी पार्टी के तीन सदस्य जख्मी हो गए हैं। उनमें से एक को इलाज के लिए कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य यहां के अस्पताल में हैं।

भाजपा प्रवक्ता एन भट्टाचार्य ने कहा कि पुलिस के सामने संघर्ष हुआ और "वे जानते हैं कि असल में क्या हुआ और हमारी मांग है कि पुलिस घटना में शामिल असल अपराधियों को गिरफ्तार करे।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें