फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा : दहेज में 50 हजार रुपये नहीं मिले तो नाबालिग किशोरी को जलाया, मौत

Sun, 08 Dec 2019 10:22 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दक्षिणी त्रिपुरा जिले में दहेज को लेकर 17 वर्षीय किशोरी को उसके होने वाले पति और सास ने कथित रूप से आग लगाकर जिंदा जला डाला। उसे यहां जीपी पंत अस्पताल में उसे भर्ती किया गया था। वह 90 फीसदी तक झुलसी थी और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कि अजोय रूद्र पाल और उसकी मां मिनाती को लड़की के परिवारवालों की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


इस मामले में किशोरी और पाल घर से भाग गए थे और शादी करना चाहते थे। इसके बाद मिनाती ने लड़की के अभिभावकों से मुलाकात की और शादी कराने के लिए 50,000 रुपयों की मांग रखी। लेकिन किशोरी के घर वाले माली हालत खराब होने के कारण सिर्फ 15,000 रुपये ही देने को राजी हुए। किशोरी मिनाती की घर पर रह गई थी। इसके कुछ घंटे बाद ही लड़की को 90 फीसदी जली हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। पाल का दावा कि लड़की ने आत्महत्या की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें