फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: अगरतला के एक अपार्टमेंट में भीषण धमाका, कई घायल; पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

Fri, 26 Jun 2026 05:41 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला

सार

अगरतला के एक अपार्टमेंट में हुए तेज विस्फोट से कई लोग घायल हो गए और भवन के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा। धमाके के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और वे सुरक्षित स्थानों की ओर निकल गए। सूचना मिलते ही पुलिस, राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
अगरतला के अपार्टमेंट में भीषण विस्फोट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में एक अपार्टमेंट परिसर में हुए भीषण विस्फोट में कई लोग घायल हो गए। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विस्फोट अपार्टमेंट के भीतर हुआ, जिससे आसपास के हिस्सों में भारी नुकसान हुआ। धमाके का असर इमारत के कई हिस्सों पर पड़ा। तेज धमाके की आवाज सुनकर निवासी घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही आपातकालीन राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत अभियान शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि अधिकारी नुकसान का आकलन करने में जुट गए।

कई लोग घायल, सभी को पहुंचाया अस्पताल
एसडीपीओ सदर देबा प्रसाद रॉय ने बताया, "हमें सूचना मिली थी कि एक अपार्टमेंट में धमाके जैसी तेज आवाज सुनाई दी है और कुछ लोग हताहत भी हुए हैं। हम मौके पर पहुंचे और पाया कि यह घटना अपार्टमेंट बिल्डिंग की पहली मंजिल के एक कमरे में हुई है। हमने बम निरोधक दस्ते, फोरेंसिक टीम और खोजी दल को बुलाया। हमने फिलहाल जो कुछ भी मिल सका है उसे जब्त कर लिया है और उम्मीद है कि हम इस घटना के कारणों का पता लगा पाएंगे।"
विज्ञापन


पुलिस लगा रही पता, धमाका क्यों हुआ?
उन्होंने बताया कि विस्फोट के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि तकनीकी जांच और प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। 
विज्ञापन

घटनास्थल पर सुरक्षा बलों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें