फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बार सर्जरी होने के बाद भी नहीं बच सकी त्रिपुरा की रूना बेगम

Tue, 20 Jun 2017 06:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य से बड़े आकार के सिर के कारण सुर्खियों में आई त्रिपुरा की रूना बेगम की मौत हो गई। साढ़े पांच साल की रूना हाइड्रोसिफैलिस नाम की बीमारी से पीड़ित थीं जिसमें सिर में पानी भर जाता है।  इस घातक बीमारी के कारण रूना के सिर में 94 सेमी. तक सूजन आ गई थी।
विज्ञापन


रूना के परिवालों ने बताया कि उसे सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई जिसके बाद रविवार को उसकी मौत हो गई। मां फातिमा खातून का कहना है, 'उसे सांस लेने में थोड़ी दिक्कत हो रही थी उसके पापा को इसकी सूचना दी गई।

जब तक उसे किसी दूसरे अस्पताल में ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई।  रूना की दिल्ली के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में आठ बार सर्जरी हो चुकी थी, जहां उसका 2013 से मुफ्त में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

कौन थी बेबी रूना?

साढ़े पांच साल की रूना बेगम का जन्म त्रिपुरा के एक छोटे से गांव में मोहम्मद अब्दुल रहमान और फातिमा बेगम के घर हुआ। 22 नवम्बर 2011 को जन्मी रूना बेगम के जन्म के बाद से ही सिर असामान्य हो गया। गरीब परिवार में पैदा होने की वजह से परिजन उसका उपचार कराने में असमर्थ थे।

बच्ची के सिर का आकार इतना बड़ा होने की खबर जब मीडिया में आई तो उसके उपचार की सारी जिम्मेदारी फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च अस्पताल की ओर से उठाई गई। यहां उसे उपचार के लिए सबसे पहले 16 अप्रैल 2013 को लाया गया। तब रूना का उपचार कर रहे न्यूरोसर्जन डॉ. संदीप वैश्य ने कहा कि भर्ती किए जाने के दौरान रूना के सिर का साइज 94 सेंटीमीटर था।


वह हाइड्रोफोलिसिस नामक बीमारी से पीड़ित थी। सभी शारीरिक जांच के बाद उसका उपचार शुरू किया गया। 15 मई 2013 को उसके सिर से काफी मात्रा में तरल पदार्थ निकाला गया। इसी बीच उसकी सर्जरी भी की गई। तब जाकर उसके सिर का साइज 36 इंच घटकर 58 सेंटीमीटर रह गया।

11 जुलाई 2013 को उसके सिर पर बैंडेज के माध्यम से दबाव देकर उसके सिर का साइज और कम किया गया। अस्पताल में 105 दिन तक उपचाराधीन रहने के बाद रूना को एक अगस्त को छुट्टी दी गई। इसके बाद बीते माह रूना को 29 नवम्बर 2013 को यहां फिर से भर्ती कराया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें