फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: बिजली के झटके से जान गंवाने वाले इंजीनियर के परिवार से मिलने पहुंचे विद्युत मंत्री, जांच के दिए आदेश

Sun, 26 May 2024 07:56 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

त्रिपुरा के विद्युत मंत्री रतन लाल नाथ ने शनिवार को बिजली का झटका लगने से इंजीनियर की मौत के बाद मामले की जांच के आदेश दिए है। विद्युत मंत्री इंजीनियर के परिवार से मिलने भी पहुंचे।
विज्ञापन
त्रिपुरा बिजली मंत्री रतन लाल नाथ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा के विद्युत मंत्री रतन लाल नाथ ने शनिवार को बिजली का झटका लगने से इंजीनियर की मौत के बाद मामले की जांच के आदेश दिए है। विद्युत मंत्री इंजीनियर के परिवार से मिलने भी पहुंचे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को त्रिपुरा स्वास्थ्य विभाग के एक इंजीनियर पूर्वेंदु विकास दत्ता अपने घर जा रहे थी। उनके घर के ठीक सामने एक बिजली का खंभा है। उस खंभे से हाईटेंशन तार लटक रहा था। इस तार के संपर्क में आने से उनको जोरदार घटका लगा। उन्हें आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के दो दिन बाद विद्युत मंत्री रतन लाल नाथ मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने  परिवार को सांत्वना और पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया। 

विद्युत मंत्री रतन लाल नाथ ने कहा, "यह बहुत दुखद घटना थी। जब इंजीनियर के बिजली के तार के संपर्क में आने से मृत्यु हुई। इसके बाद भी बिना किसी पूछताछ के ही बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। निजी सेवा प्रदाता के खिलाफ लेकिन जब तक हमारे पास उनका विकल्प नहीं है, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि सेवाएं बाधित न हों। हालांकि हमें कई शिकायतें मिल चुकी हैं।’’
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा, "हमने एक विद्युत निरीक्षक को जांच का आदेश दिए है। जांच के निष्कर्षों से उन लोगों के नाम सामने आएंगे जो इस घटना के लिए जिम्मेदार थे। विद्युत मंत्री के साथ त्रिपुरा राज्य विद्युत निगम के अधिकारी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें