फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: माकपा के कार्यालय में बुलडोजर से की गई तोड़फोड़, पार्टी ने भाजपा पर लगाया आरोप

Sat, 20 Sep 2025 06:59 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला

सार

सीपीआई (एम) के राज्य सचिव और विपक्ष के नेता जितेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित लोग देर रात करीब 1.30 बजे बुलडोजर लेकर माकपा स्थानीय समिति कार्यालय में आए और तोड़फोड़ की। हमारे पास तोड़फोड़ की वीडियो क्लिप हैं।
विज्ञापन
त्रिपुरा के सीपीआई एम कार्यालय में की गई तोड़फोड़। - फोटो : एक्स/@cpimspeak
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माकपा के त्रिपुरा के प्रतापगढ़ कार्यालय में बुलडोजर से तोड़फोड़ की गई। पार्टी ने भाजपा पर कार्यालय पर तोड़फोड़ कराने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

 

सीपीआई (एम) के राज्य सचिव और विपक्ष के नेता जितेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित लोग देर रात करीब 1.30 बजे बुलडोजर लेकर माकपा स्थानीय समिति कार्यालय में आए और तोड़फोड़ की। हमारे पास भाजपा समर्थित उपद्रवियों द्वारा की गई तोड़फोड़ की वीडियो क्लिप हैं।

ये भी पढ़ें: बावनकुले बोले- निजी कंपनी भी पट्टे पर ले सकेगी बंजर आदिवासी जमीन, कानून बनाएगी CM फडणवीस की सरकार
विज्ञापन


सीपीआई (एम) के राज्य सचिव चौधरी ने कहा कि तोड़फोड़ भाजपा और आरएसएस के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान को दर्शाती है। झूठे वादे करके सत्ता में आई भाजपा जनता का धन लूट रही है और राज्य के लोकतांत्रिक माहौल को नष्ट कर रही है।’’

घटना को अंधेरे की आड़ में किया गया कायराना कृत्य बताते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में दर्ज शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। माकपा के जिला सचिव रतन दास ने कहा कि राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद यह सातवीं बार है जब पार्टी कार्यालय पर हमला हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार उन्होंने कार्यालय का मुख्य द्वार और दरवाज़े तोड़ दिए हैं। यह एक पूर्व-नियोजित हमला था। पुलिस निष्क्रिय है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: 'गैर न्यायिक ट्रिब्यूनल सदस्य नहीं पारित करते सरकार के खिलाफ आदेश', ऐसा क्यों बोले चीफ जस्टिस गवई?

पुलिस ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। पूर्वी अगरतला पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी (ओसी) सुब्रत देबनाथ ने कहा कि हमले में इस्तेमाल की गई जेसीबी को जब्त कर लिया गया है और जांच जारी है। भाजपा जिला अध्यक्ष असीम भट्टाचार्य ने घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें